बिग-बॉस सीजन 16 के जय वीरू अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) और एमसी स्टेन (MC Stan) की दोस्ती में दरार आ गई है, दोनों की पक्की दोस्ती में आई दरार काफी सुर्खियों में छाई हुई है। शो में दोनों की दोस्ती की तारीफ किए बिना फैंस थकते नहीं थे लेकिन शो के बाहर आते ही दोनों के बीच खटपट चल रही है। शो में दोनों ही मंडली का हिस्सा रहे थे लेकिन बाहर आते ही मंडली बिखरती हुई नजर आ रही है।
जहां लड़ाई को लेकर स्टने चुप्पी साधे हुए हैं तो अब्दू खुलकर बोल रहें हैं, इसकी वजह से दोनों के फैंस में भी वॉर छिड़ी हुई है, स्टेन के फैंस अब्दू को आड़े हाथ लेकर बुरी तरह से ट्रोल कर रहें हैं, तो अब्दू की टीम ने भी स्टेटमेंट जारी करते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। सबसे पहले तो अब्दू की टीम मैनेजमेंट ने सभी को रमजान की मुबारकबाद दी और उसके बाद टीम मैनेजमेंट ने लिखते हुए कहा कि मैं क्लियर करना चाहता हूं कि बिना असली चीजों को जाने अब्दू रोजिक को पब्लिक से नफरत मिल रही है।

दरअसल 10 मार्च 2023 को साजिद अब्दू से मिलने गए थे, जहां उनके पास स्टेन का कॉल आया था। अब्दू स्टेन से बात करने के लिए काफी एक्साइटेड थे और उन्होंने स्टेन को सलाम कर कहा कि वह उन्हें मिस कर रहे हैं, लेकिन स्टेन ने ये कहकर फोन काट दिया कि वह बाद में बात करेंगे। तब से स्टेन उनसे बात नहीं कर ये नहीं बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।”
उसके बाद 11 मार्च को स्टेन का बेंगलुरु में कॉन्सर्ट था और अब्दू भी अपने खास दोस्त का शो देखने के लिए पहुंचे थे लेकिन उन्हें ये कह मना कर दिया गया कि स्टेन उन्हें अपने कॉन्सर्ट में नहीं देखना चाहतें हैं इसके बाद अब्दू ने नॉर्मल गेस्ट की तरह टिकट लेकर कॉन्सर्ट में एंट्री करने की कोशिश की, लेकिन स्टेन की टीम ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया।
स्टेन की टीम ने अब्दू की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया और पैनल भी तोड़ दिया। दो म्यूजिक लेबल अब्दू और स्टेन के साथ काम करना चाहते थे, लेकिन स्टेन ने अब्दू संग काम करने से साफ इनकार कर दिया। इससे अब्दू काफी दुखी थे।” अब स्टेन की टीम मैनेजमेंट की तरफ से भी एक स्टेटमेंट सामने आया जिसमें अब्दू से नाराजगी की स्टेन की वजह बताई गई है। आइए बताते हैं आपको वो वजह।
दरअसल स्टेन उनसे इसलिए नाराज हैं, क्योंकि उन्होंने फिनाले में स्टेन की मां के साथ फोटो क्लिक नहीं कराई थी. यह बात सुनकर अब्दू परेशान हो गए थे, क्योंकि बिग बॉस से निकलने के बाद उन्होंने पहला कॉल स्टेन की मां को किया था और कहा था कि स्टेन अच्छा काम कर रहा है। अब्दू उनकी मां की रिस्पेक्ट करता है और उसने कभी भी किसी पिक्चर से मना नहीं किया और ना ही पूछा गया।
स्टेन ने दूसरे मंडली मेंबर्स को बताया था कि अब्दू ने उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है और उनके कोलाब पोस्ट को भी डिलीट कर दिया है, लेकिन अब्दू ने कभी भी स्टेन को अनफॉलो नहीं किया। व्हाट्सऐप पर दोनों के बीच एक कोलाब पोस्ट किया गया था, लेकिन बिना अब्दू के बताए स्टेन की टीम ने उसे डिलीट कर दिया था। दो जिगरी यारों के बीच जारी इस लड़ाई में दोनों के फैंस भी प्रोटेक्ट करते हुए कमेंट कर बीच बचाव में लगे हुए हैं। अब आप तो जानते हैं कि बिग-बॉस एक रिएलटी और कॉन्ट्रोवर्शियल शो है जो रिश्ते अंदर बनते हैं जरूरी नहीं कि वो बाहर रियल में कायम रहें। शो में प्यार दोस्ती ज्यादातर कैजुअल रहती है और घर के बाहर निकलते ही लोग गिरगिट हो जाते हैं।

