देश में कोरोना लगातार बेकाबू होता जा रहा है। केसों में बड़ी संख्या में बढ़ोतरी हुई है, आने वाले दिनों में हालात और खराब हो सकते हैं। पिछले एक हफ्ते की बात की जाए तो देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों को लेकर पहले नंबर पर रहा है। रविवार (16 अप्रैल) को कोरोना के नए मामले पिछले एक सप्ताह में यहां कोविड के सबसे ज्यादा 8,599 मामले रिकॉर्ड हुए। चलिए आपको बताते हैं बाकी राज्यों में फिलहाल हालात कैसे हैं।
कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़े की बात करें तो राजधानी में पिछले एक हफ्ते में कोविड से जान गंवाने वालों की संख्यां 24 पहुंच गई है। वहीं, पड़ोसी राज्य हरियाणा ने 9 से लेकर 15 अप्रैल के दौरान 4,554 नए मामले दर्ज किए, जोकि देश में चौथा सबसे अधिक मामले हैं और उत्तर प्रदेश 3,332 मामलों के साथ पांचवें नंबर पर रहा.
इन राज्यों में कोरोना के केसों में लगातार हो रहा इजाफा
राजस्थान में कोरोना के मामलों में चार गुना वृद्धि के साथ, वायरस से 14 लोगों की मौत के मामले दर्ज हुए। केरल की बात करें तो केरल कोविड के मामलों में सबसे आगे चल रहा है। 9 से 15 अप्रैल तक राज्य में 18,623 नए केस देखने को मिले। वहीं, महाराष्ट्र में भी इस महामारी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। 7,664 मामलों के साथ स्टेट तीसरे नंबर पर रहा।
पिछले सात दिनों में 2,000 से ज्यादा नए मामले दर्ज करने वाले राज्यों में तमिलनाडु (3052 केस), कर्नाटक (2253 केस), गुजरात (2341 केस), हिमाचल प्रदेश (2163 केस) और राजस्थान (2016 केस) हैं। इस बीच, पिछले सात दिनों में 2,000 से अधिक नए मामलों की रिपोर्ट करने वाले राज्यों की संख्या पिछले सप्ताह में चार से बढ़कर 10 हो गई है। कुल मिलाकर भारत ने 9-15 अप्रैल में 61,500 से ज्यादा नए मामलों की सूचना दी है, जो पिछले सात दिनों (34,011 मामलों) से 81 प्रतिशत अधिक हैं. इन सात दिनों में मौतों की संख्या 113 मौतों के साथ 100 के आंकड़े को पार कर गई है।

