अप्रैल के महीने में कुछ समय भीषण गर्मी के प्रकोप ने आम,खास, गरीब सबको को परेशान कर दिया था। चिलचिलाती धूप ने इंसानो की मुश्किलें बढ़ा दी थी लेकिन अप्रैल के लास्ट दो दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। सुहावने मौसम से इंसानों को गर्मी से राहत मिल रही है।
मई महीने की शुरूआत सुहावने मौसम से हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक 1 मई से 4 मई तक मौसम सुहाना बना रहेगा और साथ ही 1 मई को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने बारिश के साथ साथ 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने का आसार जताया है। सके अलावा विभाग ने कई इलाकों में बारिश के चलते ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

