नए संसद भवन को लेकर जहां बीजेपी और विपक्ष के बीच जंग छिड़ी हुई तो दूसरी तरफ केंद्रीय वित्त मंत्रालय की तरफ से नए संसद भवन के उद्घाटन उपलक्ष्य में 75रू का सिक्का जारी किया जाएगा।
ऐसा होगा सिक्के का डिजाइन
नए संसद भवन के उद्घाटन वाले दिन 75रू के सिक्का जो जारी किया जाएगा उस पर एक ओर तो अशोक स्तंभ बना होगा और सिक्के के दाएं बाएं हिन्दी अंग्रेजी में भारत लिखा होगा। सिक्के के दूसरी ओर नए संसद भवन बना होगा। ऊपर हिन्दी में और नीचे अंग्रेजी में संसद संकुल लिखा होगा। संसद के ठीक नीचे 2023 लिखा होगा। बताया जा रहा है कि कोलकाता की टकसाल में ये सिक्का बनाया गया है।

