उत्तर प्रदेश में जब से योगी सरकार आई है तब से कानून व्यवस्था को लेकर बड़े बड़े दावें किए जाते रहे हैं कि बाबा के राज में यूपी की जनता काफी महफूज है। सभी दबंग, बदमाश मुख्यमंत्री योगी के डर से अपराध करना भूल गए है लेकिन बीच बीच में ऐसी ऐसी ख़बरें आती रहती है जिससे योगी सरकार के कानून व्यवस्था की पोल खुलते रहती है। ऐसे ही एक खबर हापुड़ से आई है जहाँ दबंगों ने कानून व्यवस्था को आँख दिखाते हुए एक शख्स की बेरहमी से पिटाई कर दी।
दरअसल, हापुड़ में बदमाशों ने प्रधान के सहायक को रास्ते से उठाकर जंगलों में ले गए और बड़े ही बेरहमी से खूब पिटाई की। बदमाशों ने प्रधान के सहायक की ऐसी पिटाई की जैसे लगा किसी ने उसे तालिबानी सजा दी हो। उसे थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया गया है। सहायक के शरीर पर खून के धब्बे ऐसे जम गए है जैसे किसी ने उसकी शरीर को लाल रंग से रंग दिया हो। दबंगों का हौसला इतना बुलंद था कि उसे कानून का थोड़ा भी भय नहीं लगा। उसने सहायक को इतना मारा की वह अधमरा हो गया और फिर उसके ऊपर पेट्रोल डाल कर जलाने की कोशिश भी की गयी।
इस घटना के बाद पीड़ित सहायक और उसके परिवार वाले सदमे में है। पुलिस को इस बात की सूचना दे दी गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब तहकीकात कर आरोपियों की धर पकड़ शुरू कर दी है।

