शरद पवार के NCP पार्टी से अध्यक्ष पद इस्तीफे के बाद से भौकाल मचा हुआ है। जितेंद्र आव्हाड ने एनसीपी के जनरल सिक्रेटरी पद से इस्तीफा दे दिया है। जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि ‘मेरे साथ ठाणे शहर के जितने भी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी है उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।’ बता दें कि आव्हाड ने अपना इस्तीफा जयंत पाटिल को भेजा है।
NCP में इस्तीफे का दौर हुआ शुरू
शरद पवार के अध्यक्ष पद के इस्तीफे के बाद से पार्टी में अब इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा कि सभी लोग यहां एनसीपी चीफ शरद पवार को मनाने आए थे लेकिन वो नहीं माने तो अब इस्तीफे देने शुरू कर दिए गए हैं। जितेंद्र आव्हाड के बाद विधायक अनिल पाटिल ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह एनसीपी विधानसभा के चीफ वीप है, उन्होंने अपना इस्तीफा शरद पवार को भेजा है।
अनिल पाटिल ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि सभी नेताओं का कहना है कि पवार साहेब यानी शरद पवार ही एनसीपी चीफ रहेंगे। अभी बैठक आगे और चलेगी और पवार साहेब को मना लिया जाएगा, उन्होंने बताया कि आज शाम को भी बैठक होनी है। राजनीति में उठा-पठक चलता ही रहता है ये तो आप जानते हीं हैं।
अजित पवार ने कहा था कि शरद पवार ने इस मामले में फैसला लेने और सोचने के लिए दो-तीन दिन का समय मांगा है। तब से ये भी कयास लगाए जाने लगा है कि क्या रोटी पलट भी सकती है। अजित पवार एनडीए में शामिल होने के लिए पार्टी में समर्थन जुटा रहे हैं. अजित की इस मुहीम में प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे जैसे एनसीपी नेताओं ने समर्थन किया है। हालांकि, एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल समेत कई नेता इसके पक्ष में नहीं हैं. वहीं, शरद पवार भी साफ मना कर चुके हैं, कि वे बीजेपी के साथ मिलकर सरकार नहीं बनाएंगे। एनसीपी में नेताओं का दावा है कि अध्यक्ष पद में परिवार का कोई सदस्य नहीं होगा। अब कमेटी को अलगे एनसीपी प्रमुख का फैसला करना है।

