फिल्म द केरला स्टोरी ट्रेलर से लेकर अभी तक काफी विवादों में रही हैं सिर्फ इतना ही नहीं फिल्म पर कुछ जगहों को बैन से लेकर बॉक्स ऑफिस सफलता तक, एक लंबे समय से ये फिल्म किसी न किसी वजह से हेडलाइन में बनी रही हैं ।

सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी द केरला स्टोरी पर खूब चर्चा हो रही हैं,जबकि बीते दिनों में फिल्म को खूब प्यार भी मिला हैं,इंडिया के बाद जब यह फिल्म 40 देशों में रिलीज़ तो कई लोगों ने इसे खूब सराहा तो वंही कुछ लोगों ने इसे प्रोपेगेंडा भी बताया,अब जंहा फिल्म अपनी ताबड़तोड़ परफॉरमेंस दे रही हैं तो वंही फिल्म को लेकर एक बड़ी बात सामने आयी हैं आपको बता दें की कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि ‘द केरल स्टोरी’ की मॉरिशस में स्क्रीनिंग की वजह से एक थिएटर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
फिल्म थिएटर ओनर ने फिल्म के निर्माताओं को लिखी चिट्ठी
दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स में किये गए दावे के मुताबिक़ मॉरिशस के एक थिएटर फ्रेंचाइजी ने ‘द केरल स्टोरी’ के निर्माता विपुल शाह को एक चिट्ठी भेजी है, जिसमें आतंकवादी संगठन आईएसआईएस की तरफ से थिएटर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।इस चिट्ठी में ये लिखा गया हैं की सर/मैडम: द मैकिन (सिनेमाघर का नाम) कल खत्म हो जाएगा, क्योंकि हम आपके सिनेमाहॉल में बम लगाने जा रहे हैं। आप सिनेमा देखना चाहते हैं, ओके कल आपको बहुत ही अच्छा सिनेमा देखने को मिलेगा। हमारे शब्दों को ध्यान रखिये, कल शुक्रवार को हम ‘मैकिन’ थिएटर में द केरल स्टोरी के लिए बम लगा रहे हैं”।
धमकी के बाद बढ़ाई गयी सिक्योरिटी
आपको बता दें की धमकी के बाद पूरा मामला सख्ते में आ गया हैं तो वंही धमकी भरी चिट्ठी मिलने के बाद वहां की सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है, हालांकि, अब तक निर्माता विपुल शाह, निर्देशक सुदीप्तो सेन या फिल्म से जुड़े किसी भी शख्स की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

फिल्म ने दुनियाभर में कितनी कमाई की
सुदीप्तो जैन के निर्देशन में बनी फिल्म ने सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं आपको बता दें की इस फिल्म ने भारत के साथ साथ दुनियाभर में शानदार कमाई की हैं तो वंही इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 273 करोड़ का कारोबार किया इसके अलावा इंडिया में इस फिल्म ने 224.66 कमाई की |
