देश के सामाजिक और राजनीतिक मसलों पर अपनी बेबाक राय रखने के चलते लगातार सुर्खियों में बनी रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अभी हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। उनकी शादी की तस्वीरों ने सभी का ध्यान खींचा है। क्या आप जानते हैं स्वरा भास्कर के लिए लहंगा पाकिस्तान से भेजा गया था ? इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है।
बता दें कि दो दिन पहले ही स्वरा की शादी की सारी रस्में पूरी की गईं है। एक्ट्रेस फिलहाल अपने ससुराल बरेली में हैं। स्वरा के लिए रविवार को ग्रैंड दावत-ए-वलीमा का आयोजन किया गया। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस के ससुरालवालों ने स्वरा के लिए पाकिस्तान के एक डिजाइनर से लहंगा मंगवाया था। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर लोगों को इस बात की जानकारी दी है।
उल्लेखनीय है कि स्वरा ने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘एक बेहद खूबसूरत लहंगे के सेट की एक झलक। यह सीमा के उस तरफ से भेजा गया है। इसे भेजने के लिए धन्यवाद’।
बात दें कि कुछ दिनों पहले स्वरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी थी कि उन्होंने कोर्ट में शादी कर ली है। उनके इस फैसले से हर कोई हैरान रह गया। स्वरा के पति फहद अहमद महाराष्ट्र में समाजवादी युवाजन सभा के अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। दोनों की मुलाकात वर्ष 2020 में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई थी।

