आखिरी शब्द ‘मेन बात ये है कि गुड्डू मुस्लिम’ और बस फिर धांय धांय गोलीबारी और ढेर हो गया माफिया अतीक और उसका भाई अशरफ , तीन हमलावरों ने दोनों की मेडिकल कॉलेज के पास हत्या की हमला करने वाले तीन लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए फायरिंग की थी। इसके बाद खुद को आत्मसर्मपण कर दिया। पुलिस सुरक्षा घेरे में घुसकर हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की अंधाधुंध फायरिंग से पुलिसकर्मियों में भी भगदड़ मच गई। कई गोलियां लगने से अतीक और अशरद मौके पर ही गिर गए।
घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है, और रात से ही पूरे यूपी में धारा 144 लागू हो गई है। अपने बेटे असद के जनाज़े में तो शामिल नहीं हो सका अतीक लेकिन उसके पास जरूर पहुंच गया।

