द केरल स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही केरल में इस फिल्म पर बैन की मांग की जा रही थी। दरअसल, ट्रेलर रिलीज होने के बाद विवाद खड़ा हो गया था। ट्रेलर के मुताबिक, दावा किया गया था कि राज्य की 32,000 लड़कियां लापता हो गईं थीं और बाद में आतंकवादी समूह, आईएसआईएस में शामिल हो गईं।
हालांकि, केरल उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था और कहा कि ट्रेलर में किसी विशेष समुदाय के लिए कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। बता दें कि अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।द केरला स्टोरी का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म को कुछ राज्यों में तो काफी समर्थन मिल रहा है, लेकिन तमिलनाडु में फिल्म का विरोध रुकने का नाम नहीं ले रहा है. अब इस फिल्म का विरोध बढ़ने पर तमिलनाडु में इस फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी गई है. केरल के मल्टीप्लेक्स थिएटरों ने कानूनी व्यवस्था और फिल्म की खराब प्रतिक्रिया का हवाला देते हुए केरल में फिल्म की स्क्रीनिंग पर आज से रोक लगा दी है |
साथ ही फिल्म के प्रोड्यूसर, एक्टर और डायरेक्टर के खिलाफ तमिलर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्काईवॉक मॉल के पास विरोध प्रदर्शन किया।

