भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज एकदिवसीय श्रृंखला का अंतिम और निर्णायक मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। आज का यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला है। जो भी टीम आज का मैच जीतेगी वह सीरीज पर कब्ज़ा कर लेगी। बता दें कि इस एकदिवसीय सीरीज में दोनों टीमों ने एक एक मुकाबला जीतकर बराबरी पर है। मुंबई में खेले गए पहले मैच में भारत ने मेहमानों को 5 विकेट से हराया था तो वहीं विशाखापट्टनम में हुए दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 10 विकेट से करारी मात दी थी। अब तक दोनों मैचों में यह देखा गया है कि जो भी टीम बाद में बल्लेबाजी की है वह मैच जीती है लेकिन चेन्नई का इतिहास अलग ही कहानी बयां करता है।
अगर आंकड़ों पर गौर करें तो चेन्नई में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ज्यादा मुकाबले जीते है। 22 वनडे में से 13 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं, लेकिन साल 2019 में इसी मैदान पर वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ बाद में बैटिंग करते हुए मैच जीता था। इसलिए आज के मुकाबले में टॉस की अहम भूमिका रहेगी। अगर पिच की बात करें तो आज के मैच में स्पिन्नरों का बोलबाला देखने को मिल सकता है क्योंकि चेन्नई की चेपॉक में स्पिनर खासे सफल होते रहे है। ऐसे में दोनों टीमों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
संभावित प्लेइंग इलेवन :-
भारत:-
रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (wk), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी
ऑस्ट्रेलिया:-
ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ (c), मार्नस लेबुस्चगने, एलेक्स केरी (wk), कैमरन ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, नाथन एलिस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा

