बॉलीवुड के शहंशाह ने एलन मस्क से विनती करते हुए एक ट्विट किया है और लिखा है कि ए twitter भइया ! सुन रहे हैं? अब तो पैसा भी भर दिये हैं हम … तो उ जो नील कमल होत है ना, हमार नाम के आगे, उ तो वापस लगाय दें भैया, ताकि लोग जान जायें की हम ही हैं – Amitabh Bachchan .. हाथ तो जोड़ लिये रहे हम। अब का, गोड़वा जोड़े पड़ी का ??
T 4623 – ए twitter भइया ! सुन रहे हैं ? अब तो पैसा भी भर दिये हैं हम … तो उ जो नील कमल ✔️ होत है ना, हमार नाम के आगे, उ तो वापस लगाय दें भैया , ताकि लोग जान जायें की हम ही हैं – Amitabh Bachchan .. हाथ तो जोड़ लिये रहे हम । अब का, गोड़वा 👣जोड़े पड़ी का ??
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 21, 2023
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के इस ट्विटर के बाद फैंस के मजेदार रिएक्शन सोशल मीडिया पर छाने लगे हैं। कुछ फैंस ने बिग बी को ब्लू टिक को लेकर ज्यादा परेशान न होने की सलाह दी है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या कहे बच्चन साहब, एलॉन मस्क का क्या किया जाए। वहीं एक यूजर ने एक कहावत के जरिए कहा कि सब्र का फल ब्लू टिक होता है।
फैंस को बिग-बी की विनती का अंदाज भी काफी पसंद आया जिस तरह से उन्होंने अपनी अवधि भाषा का इस्तेमाल किया। इससे पहले भी बिग बी ने मस्क से विनती करते हुए ट्विट करते हुए कहा था कि अरे, ट्विटर मालिक भैया, ये ट्विटर पर एक एडिट बटन भी लगा दो प्लीज !!! बार बार जब गलती हो जाती है और शुभचिंतक, बताते हैं हमें, तो पूरा ट्वीट, डिलीट करना पड़ता है और गलत ट्वीट को ठीक करके, फिर से छापना पड़ता है। हाथ जोड़ रहे हैं…।
20 अप्रैल को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने लिगेसी वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिए। कई बड़े नेताओं स्टॉर्स, और खिलाड़ियो के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हट गए जिसके बाद केवल बिग-बी ही नहीं तमाम स्टॉर्स भी ट्विट करके अपनी परेशानी जताते हुए नजर आए। एक्टर और नेता रवि किशन ने लिखा- मैं ही क्यों? ब्लू टिक चला गया? मिस्टर मस्क? वहीं अदिति राव हैदरी लिखती हैं- एक वक्त हमारे पास ब्लू टिक था।
ट्विटर के मालिक एलॉन मस्क ने पहले ही अनपेड अकाउंट्स से ब्लू टिक हटाने की जानकारी दे दी थी। ये घोषणा 12 अप्रैल को हुई थी। पहले इस ब्लू टिक के लिए कोई चार्ज नहीं देना पड़ता था. मगर जबसे एलॉन मस्क ने ये कंपनी खरीदी है, कई बड़े बदलाव हुए हैं। अगर कोई ब्लू चाहता है तो उसे ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। इंडिया में ये सब्सक्रिप्शन चार्ज 650 रुपये है। मोबाइल यूजर्स के लिए यह 900 रुपये प्रति महीना है।

