उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रणगांव में आज सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई जब गांव निवासी एक युवक का शव तहसील परिसर के पीछे जंगल मे एक बबूल के पेड़ से लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद आनन फानन में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वही सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि पुलिस अब इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रणगांव निवासी रविन्द्र सिंह का पुत्र सतेंद्र सिंह आर्मी में जाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहा था। इसके बावजूद उसका चयन आर्मी में नहीं हुआ। इस बात से वह काफी परेशान रहने लगा। इसके बाद वह कल रात किसी समय मौका पाकर घर से निकल गया और आज उसका शव तहसील परिसर के पीछे जंगल मे एक बबूल के पेड़ से लटका हुआ मिला।
जैसे ही यह खबर गांव में फैली, सनसनी मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी लालगंज महिपाल पाठक ने बताया कि रणगांव निवासी रविन्द्र का पुत्र सतेंद्र आर्मी की तैयारी कर रहा था उसमें असफल होने के कारण बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

