बाराबंकी जिले में आम के बाग की रखवाली करने वाले दबंगों ने एक नाबालिक लड़की को तालिबानी सजा दी है। आरोप है कि दबंगों ने पहले लड़की को जमकर मारा-पीटा है और फिर उसे बांधकर काफी देर तक कुएं में लटका दिया। जब उन दबंगो का इतना से भी मन नहीं भरा तब उनलोगों ने उसके बाद लड़की को आम के पेड़ से लटका दिया। उन बेरहम दबंगों ने नाबालिक लड़की को पेड़ से बांधकर बाल पकड़कर जमकर पीटा। वहीं पिटाई के बाद लड़की की हालत काफी गंभीर हो गई। जिसके बाद पीड़ित लड़की के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एक आम उठाने पर दी तालिबानी सजा
बता दें कि यह पूरा मामला बाराबंकी के रामनगर कस्बे की है। जहां के निवासी मिट्ठू पुत्र मनीष ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी 8 वर्षीय लड़की नंदिनी आम के बाग में गई थी। जब वापस आने लगी उसी वक्त उसने एक आम उठा लिया। जिससे आग बबूला होकर बाग की रखवाली कर रहे दबंग उस्मान और उसकी पत्नी मेहरून के साथ उसकी पुत्री आर्या ने मिलकर लड़की नंदनी को तालिबानी सजा दे डाली। आरोप है कि पहले इन लोगों ने बाल पकड़कर उसके साथ जमकर मारपीट की। उसके बाद उसे बांधकर काफी देर तक कुएं में लटका दिया। फिर लड़की को आम के पेड़ से लटका दिया। इतने से भी मन नहीं भरा तो दबंगों ने लड़की को पेड़ से बांधकर बाल पकड़कर जमकर पीटा।
लड़की की हालत गंभीर
जिसके चलते लड़की नंदनी की हालत काफी बिगड़ गई। वहीं लड़की की चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिनके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो किसी तरह सुलह समझौता करवा दिया, लेकिन नंदिनी की हालत में सुधार न होने के चलते उसके पिता ने थाने पर दोबारा जाकर दबंगों के खिलाफ शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
गौरतलब है कि नंदिनी का परिवार काफी करीब है और उसके पिता ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। वहीं बाग की रखवाली करने वाले लोग काफी दबंग प्रवृत्ति के हैं, जो आए दिन किसी न किसी से लड़ाई झगड़ा करते हैं। ऐसे में लड़की के पिता ने सभी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

