तेजस्वी और करण टीवी के मोस्ट लवेबल कपल में से एक हैं। दोनों लव बर्डस की सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग है। दोनों के प्यार को देखकर लोग भी उनके लिए काफी क्रेजी रहते हैं लेकिन आपके मन में सवाल आता होगा कि आखिर Tejran की लव स्टोरी कैसे और कब से शुरू हुई तो आज हम आपको इस सवाल का भी जवाब देंगे।
Tejranकी प्यारी लव स्टोरी की शुरूआत बिग-बॉस सीजन 15 से शुरू हुई और शो के तीसरे हफ्ते के एपिसोड में दोनों एक दूसरे की तरफ Attracted हो गए और प्यार की शुरूआत हो गई। 24 अक्टूबर 2021 से एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। वैसे तो बिग-बॉस एक कॉन्ट्रोवर्शियल शो है लेकिन शो के दौरान कुछ लोगो को यहां अपना प्यार भी मिल जाता है, हालांकि शो के बाहर रिलेशन टिक भी नहीं पाता है लेकिन तेजा और करण का रिलेशन शो के बाद और भी गहरा गया है।
तेजा और करण का प्यार शो के बाद अटूट गहरा होता जा रहा है। फैंस को दोनों की क्यूट जोड़ी काफी पसंद आती है। दोनों ने एक दूसरे को लवी डवी नाम से भी कई बार पुकारते सुनते देखे गए हैं। करण तेजा के प्यार से लड्डू बुलाते हैं क्योंकि उनका फेस लुक काफी गोल मटोल और क्यूट सा है तो तेजस्वी करण को सनी बुलाती हैं।
अभी कुछ दिनों पहले दोनों को दोंनो को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह भी उड़ी थी कि तेजा करण अब साथ नहीं दोनों का ब्रेकअप हो गया है लेकिन तेजा ने सारी अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि उन्हें करण से बेइंतहा मोहब्बत हो गई है और वह अभी अपने प्यार को लाइमलाइट से दूर रखना चाहती हैं, क्योंकि वह नहीं चाहती कि उनके प्यार को किसी की नजर लगे।
तेजा ने कहा था कि “मैं प्यार में हूं, मैं थोड़ी अंधविश्वासी हूं, मुझे लगता है कि जितना ज्यादा मैं इसके बारे में बात करूंगी, उतने ही ज्यादा लोग आपके जीवन की खूबसूरत चीजों पर नजर लगाएंगे। शादी करना मेरी जिंदगी में बहुत जरूरी चीज है।

