बिग-बॉस शो से नाम कमाने वाली और मशहूर होने वाली तेजस्वी प्रकाश आज किसी पहचान की मोहताज़ नहीं हैं। शो में एक्ट्रेस ने अपने चुलबुले नटखट अंदाज से लोंगो को अपनी तारीफ आकर्षित कर लाइमलाइट बटोरी और उन्हें बालाजी टेलीफिल्म की तरफ से क्वीन ऑफ टेलीविजन कही जाने वाली एकता कपूर ने नागिन के लिए अप्रोच किया और नागिन के रोल में तेजस्वी ने फैंस के दिलों को छू लिया और उनकी फैन फॉलोविंग काफी शानदार तरीके से तेजी से आगे बढ़ती जा रही है।
अपने चुलबुले, नटखट और एक्टिंग अंदाज से तो तेजा फैंस का दिव जीत ही लेती हैं इसके साथ साथ वो अपने लुक से भी फैंस को दीवाना बना देती हैं। सोशल मीडिया पर एकट्रेस अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं अब उन्होनें एक बार फिर नई फोटोज सोशल मीडिया शेयर की हैं। तेजा ने बोल्ड ड्रेस से फैंस पर फिर एक बार बिजलियां गिरा दी हैं। चलिए अब उनके लुक को लेकर बात करते हैं।
तेजस्वी ने गहरे नीले कलर का क्रॉप ड्रेस में अपना फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया और फिर क्या था फैंस के मन में तो जैसे बिन मौसम की बिजलियां गिर गईं और उनकी तारीफ में सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बौछार लग गई। तेजस्वी ने कई तस्वीरें साझा की थीं और हर तस्वीर में वो अलग अलग पोज देती हुई दिखाई दे रहीं हैं। लेकिन सभी तस्वीरों में एक बात कॉमन है कि वो बेहद हॉट नजर आ रहीं हैं।
फैंस ने तेजा के इस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की एक यूजर ने लिखा- ”बहुत ही स्टनिंग।” वहीं अन्य यूजर ने ”क्या बात है, कतई हॉट।” तेजा की काफी अच्छी फैन फॉलोविंग लोग उन्हें बहुत प्यार करते हैं। कमेंट में एक यूजर ने तो तेजा को ”आई लव यू मैम” लिखकर प्यार लुटाया।

