बिग-बॉस 15 से सबको दिलों पर छाने वाली और अपनी क्यूटनेस से फैंस को अपना दीवाना बनाने वाली और नागिन-6 से पॉपुलर होने वाली तेजस्वी प्रकाश को शायद ही ऐसा कोई होगा जो जानता ना हो। अपने चुलबुले, नटखट अंदाज से एक्ट्रेस फैंस को काफी हंसाती भी हैं और अपने लुक से सोशल मीडिया पर फैंस का दिल भी लूट लेती हैं।
तेजस्वी प्रकाश स्टाइल आइकॉन हैं। अब तेजस्वी के नया लुक सामने आया जिसमें उन्होनें रॉ मैंगो का ब्रोकेड लहंगा कैरी किया हुआ है। एक्ट्रेस ने रेड-पीच लहंगा हल्के हरे रंग के दुपट्टे के साथ कैरी किया और बालों को उन्होनें बन में स्टाइल किया। मेकअप की बात की जाए तो तेजा ने ग्लॉसी मेकअप लुक चुना और चोकर नेकलेस के साथ लुक को कम्पील्ट किया।
वो कहते हैं ना कोई भी तस्वीर हो अगर बिना प्यारी स्माइल के हो तो कुछ फीकापन पह जाता है एक प्यारी स्माइल तस्वीर को बेहद ही खूबसूरत बना देती है। तेजस्वी इस बात को बखूबी जानती हैं उन्होनें लुक के साथ प्यारी स्माइल से सोशल मीडिया पर फैंस को दीवाना बना दिया।
दरअसल तेजस्वी ने ये लुक फिल्मफेयर अवार्ड्स मराठी के लिए लिया उन्होनें अपने इस इंडियन लुक से अवार्ड्स में चार चांद लगा दिए। फैंस ने भी कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ की एक यूजर ने लिखा- “ओ माई बेबी लुकिंग ब्यूटीफुल”। एक अन्य ने लिखा “सितारों की महफिल में चांद आया है”।

