टीवी की नागिन तेजस्वी यादव अपने अंदाज से हर किसी को दीवाना बना देती है। चुलबुले अंदाज के साथ तेजा अपने लुक से भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस ने अब एक नया फोटो शेयर किया है जिसमें उन्होनें बोल्ड अवतार लिया है और सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।
तेजू ने बोल्ड अवतार से सोशल मीडिया और फैंस के बीच बिजलियां गिरा दी हैं। तेजस्वी के बोल्ड लुक को देखकर उनके बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा भी दिल हार बैठे। बात की जाए एक्ट्रेस के लुक की तो उन्होनें येलो कलर की थाई-हाई स्लिट ड्रेस में फोटोशूट कराया। इंस्टा पर शेयर की गईं फोटोज को देख उनके फैंस अपने दिल पर काबू नहीं कर पा रहे हैं।
तेजस्वी प्रकाश ने अपने लुक को हाई हील्स, ब्लू ईयररिंग्स और रिंग्स से कंप्लीट किया था। वेवी ओपन हेयर और न्यूड मेकअप में वह कमाल की लग रही थीं। तेजा के लुक ने करण कुंद्रा के दिल पर तो मानो बिजलियां सी गिरा दी और करण ने तेजा के इस हॉट लुक फोटो को “एक हजार बार डबल टैप किया”।
करण कुंद्रा के अलावा फैंस भी ‘नागिन’ एक्ट्रेस की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कुछ उन्हें ‘सनशाइन’, ‘सूरजमुखी’ और ‘हुस्नपरी’ कह रहे हैं तो कई उन्हें खूबसूरत बता रहे हैं। बोल्ड लुक से तेजा ने ये शो भी कर दिया है कि वो भी किसी सुपरमॉडल्स से कम नहीं हैं और उन्हें टक्कर दे सकती हैं।
Tejasswi Prakash ने इस थाई-हाई स्लिट ड्रेस में अपने सुपर हॉट लेग्स को फ्लॉन्ट किया, जिससे साबित होता है कि वह इस समय सबसे हॉट टीवी डीवा हैं। तेजू के लुक को देखकर फैंस उनको डीवा बोल रहें हैं, इस लुक से फैंस नजरें हट नहीं पा रहीं हैं। तेजस्वी के लुक के साथ साथ उनके पोज़ ने भी सोशल मीडिया पर बिजलियां गिरा दी हैं उनके कातिलाना पोज़ बिजलियां गिरा रहें।

