कैलाश खेर एक ऐसा नाम जिसकी गायिकी से लोंगो के रोंगटे खड़े हो उठते हैं लेकिन तहजीब-ए-शहर और मोहब्बत के लखनऊ में खेर का का गुस्सा दिखाई दिया और उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
तहजीब-ए-लखनऊ में कैलाश खेर का फूटा गुस्सा
वैसे तो कैलाश खेर को कभी गुस्सा करते हुए नहीं देखा गया है लेकिन तहजीब-ए-शहर और मोहब्बत के लखनऊ में उनका गुस्सा पहली बार दिखाई दिया दरअसल मामला कुछ यूं था कि लखनऊ में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023’ में परफॉर्म करने के लिए खेर को इनवाइट किया गया था इस कार्यक्रम का उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री मोदी ने किया था लेकिन कैलाश खेर के इस इवेंट का अनुभव काफी बेकार रहा। खेर ने जमकर आयोजकों की धज्जियां उड़ाई।
जाम की वजह से हुए कैलाश इवेंट के लिए हुए लेट तो आयोजकों की लगा दी क्लास
बता दें खेलो इंडिया कार्यक्रम में कैलाश खेर को परफॉर्म करना था लेकिन जाम की वजह से वो करीब एक घंटा लेट पहुंचे जिसके बाद उन्होंने इवेंट के आयोजकों की ही क्लास लगा दी। केवल इतना ही नहीं परेशान कैलाश खेर का गुस्सा इस कदर फूटा कि उन्होनें लखनऊ वालों को तहजीब सीखने तक की नसीहत दे डाली।
गुस्सा शांत होने के बाद कैलाश ने इवेंट में मचाया धमाल
कैलाश खेर ने इवेंट के आयोजकों से कहा कि अगर आपने मुझे परफॉर्मेंस के लिए बुलाया है, तो अगला एक घंटा पूरी तरह से मेरा है। मैं अपनी मातृभूमि भारत और उसके नागरिकों की पूजा करता हूं लेकिन मैनेजमेंट उचित होना चाहिए, वरना कार्यक्रम बाधित होता रहेगा।
धन्यवाद हमारे पीएम @narendramodi जी खेल और संगीत को एक साथ जोड़ने की पहल कराने के लिए. दोनों विधाओं को देश में युगों युगों से हल्के में लिया जाता रहा है,
— Kailash Kher (@Kailashkher) May 25, 2023
खेलों भारत @kheloindia के कुछ अविस्मरणीय पलों में महत्वपूर्ण रेखांकित ऐतिहासिक पल॥
जब हमारे निवेदन पर अतिरिक्त मुख्य सचिव… pic.twitter.com/PCWHRiufPh
गुस्सा शांत होने के बाद कैलाश खेर ने अपने पॉपुलर गानों से इवेंट में चार चांद लगाए और खूब धमाल मचाया।

