Tata Nexon Facelift : टाटा मोटर्स ने गुरुवार को 2023 नेक्सॉन फेसलिफ्ट को 8.1 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया। कंपनी ने इस कार को नए फीचर्स, फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और नए ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ अपडेट किया है। ताज़ा नेक्सॉन चार वेरिएंट में आएगी: स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव और फियरलेस। टाटा मोटर्स ने 4 सितंबर को पहले ही कार के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी थी। कंपनी ने उसी कार्यक्रम में नेक्सॉन ईवी के फेसलिफ्ट का भी अनावरण किया। कंपनी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक टीज़र के अनुसार, TATA Nexon Facelift EV चार अलग-अलग रंगों में उपलब्ध होगी, जिसमें प्रिस्टिन व्हाइट, डेटोना ग्रे, इंटेन्सी टील और फ्लेम रेड शामिल हैं।
13 लाख रुपए तक Tata Nexon की कीमत
कंपनी ने आज घोषणा की कि टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट का टॉप वेरिएंट ₹13 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाएगा।नेक्सॉन फेसलिफ्ट को पावर देने वाला 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन है जो 118 bhp की पावर और 170Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। 113 बीएचपी पावर जेनरेट करने वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन वाला एक अन्य विकल्प भी आज सामने आया।
यह भी पढे़ं : Anantnag Encounter : अनंतनाग में सुरक्षा बलों के मुठभेड़ में तीन जवान शहीद
साढ़े पांच लाख से अधिक नेक्सॉन बिकी
नई नेक्सॉन में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वॉयस-ऑपरेटेड इलेक्ट्रिक सनरूफ भी मिलता है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा, “नेक्सॉन लगातार दो वर्षों से भारत की नंबर 1 एसयूवी रही है। टाटा मोटर्स ने अब तक कार की 5.5 लाख से अधिक इकाइयां बेची हैं।”
यह भी पढे़ं : Ghaziabad : कौशांबी स्थित रेडिसन होटल के मालिक करण जैन को जान से मारने की मिली धमकी
सुरक्षा फीचर्स से लैस
नए मॉडल की सुरक्षा सुविधाओं में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलीटी कंट्रोल (ईएससी) और सभी सीटों के लिए तीन-पॉइंट सीट बेल्ट शामिल हैं। नेक्सॉन ने 2014 में ऑटो एक्सपो में अपनी शुरुआत की थी। यह टाटा मोटर्स की पहली क्रॉसओवर एसयूवी है और भारत में सब-4 मीटर क्रॉसओवर एसयूवी सेगमेंट में है।

