पंजाब की कटरीना कैफ और बिग-बॉस 13 फेम शहनाज गिल अपने चुलबुले और सिंपल नेचर के लिए जानी जाती हैं उनके इसी अंदाज पर फैंस शहनाज के दीवाने रहते हैं। शहनाज अपने फैंस से भी काफी दिल खोलकर मिलती हैं। अपने शो Desi Vibes with Shehnaaz Gill से वो लोंगो के बीच छाईं हुईं हैं। शो में अलग अलग सेलेब्स से असल तरीके में कनेक्ट हो रही हैं।
इस बार शहनाज के शो में अन्ना सुनील शेट्टी अपनी आने वाली वेब सीरीज हंटर को लेकर चर्चा में हैं, उनकी सीरीज एक्शन क्राइम ड्रामा है जिसमे वो एसीपी के रोल में हैं। वहीं सीरीज के प्रमोशन के लिए सुनील शहनाज गिल के शो में पहुंचे जहां दोनों ने खूब मजेदार बातें कीं जिसका एक जबरदस्त वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में शहनाज गिल सुनील शेट्टी से थियटर में महंगे पॉपकॉर्न पर चिंता जाहिर कर रही है जिसका मजेदार जवाब सुनील शेट्टी देते हुए नजर आ रहे हैं। शो का प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है जिसमें शहनाज अन्ना से सवाल पूछती हैं कि थिएटर में आजकल 1100-1500 रूपए के मिल रहे हैं पॉपकॉर्न जिस पर सुनील शेट्टी कहते हैं कि वो जानते है ये जिसके बाद शहनाज इतना रेट बढ़ने का कारण एक्टर से पूछती हैं जिस पर हंसते हुए सुनील शेट्टी कहते हैं कि उनका इससे कोई लेना देना नहीं है।
शहनाज काफी मेहनत करे के इस मुकाम तक पहुंच पाईं हैं उन्होनें लाइफ में कुछ करने के लिए अपना घर छोड़ा और पंजाब इंडस्ट्री में नाम कमाया। शहनाज को असली पहचान बिग-बॉस 13 के शो के बाद मिली और उनकी लाइफ को पूरी तरह बदल दिया। अब सिल्वर स्क्रीन पर शहनाज को देखने के लिए उनके फैंस भी बेकरार हैं।

