शुक्रवार की दोपहर 12: 30 बजे से लाखों एंड्रॉयड यूजर्स को अचनाक से आपातकालीन इमरजेंसी अलर्ट मैसेज फोन की स्क्रीन पर शो होने लगा तेजी से बीप के साथ ये मैसेज यूजर्स की फोन स्क्रीन पर शो हुआ तो लोग घबरा रहें हैं कि अचनाक ये क्या हो रहा है लेकिन टेंशन लेने की जरूरत नहीं है ये मैसेज केवल सरकार की तरफ से टेस्टिंग के लिए भेजा गया था।
सरकार ने मैसेज कर अलर्ट किया जारी
इमरजेंसी अलर्ट के मैसेज में साफ लिखा नजर आ रहा है कि ये एक सैंपल टेस्टिंग मैसेज है जिसे केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग ने सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम द्वारा भेजा है। इस फ्लैश मैसेज में लिखा है कि इस मैसेज को इग्नोर करें क्योंकि आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं है।
टेस्टिंग के लिए सरकार ने किया अलर्ट मैसेज
ये एक इमरजेंसी अलर्ट ट्रायल मैसेज था और इस मैसेज को भेजने के पीछे का मकसद यह है कि भूकंप, बाढ़ या फिर किसी भी अन्य आपदा के दौरान लोगों को अलर्ट किया जा सके उसी को लेकर सरकार ये टेस्ट कर रही है।

