उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के निर्देश के बाद अलीगढ़ के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने धार्मिक स्थलों पर तेज ध्वनि में बजाए जाने वाले लाउडस्पीकर को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। तेज ध्वनि में लाउडस्पीकर बजाने से आसपास के लोगों को परेशानी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं कि जो भी धार्मिक स्थल पर तेज ध्वनि में लाउडस्पीकर बजाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएंगे।
बता दें कि इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि जो धार्मिक स्थल स्लो साउंड यानी कम आवाज में लाउडस्पीकर बजाएंगे उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होगी। अलीगढ़ के जिला अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने एक टीम गठित की है। जोकि तीन महानगर के विभिन्न इलाकों में धार्मिक स्थलों पर बजने वाले लाउडस्पीकर को चिन्हित करने का काम करेगी और जहां जहां पर आदेशों का पालन नहीं किया जाएगा वहां से लाउडस्पीकर उतरवाने का काम किया जाएगा।

