Greater Noida News: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा और नोएडा में आवारा कुत्ते के हमले का एक और सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. जहां सेक्टर-151 जेपी अमन सोसाइटी का है। वहां एक बुजुर्ग को आवारा कुत्ते ने बुरी तरह काट लिया। इस घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों में रोष है। यह हमला उस वक्त हुआ, जब रिटायर आईएएस अधिकारी सुबोध मेहता मॉर्निंग वॉक के लिए घर से बाहर निकले।
घटना सीसीटीवी में कैद
दरअसल, बीते दिनों में आवारा और पालतू कुत्तों के हमले के कई वीडियो और मामले सामने आये हैं। इसी तरह का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें सेक्टर-151 जेपी अमन सोसाइटी में रहने वाले बुजुर्ग रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध मेहता को हमला करता दिख रहा है। जब लगभग सुबह 6 बजे घर से बाहर निकलते ही आवारा कुत्ता अटैक करता है और उनके दाहिने पैर पर काट लेता है।
कुत्तों का आतंक रुकना चाहिए
सेक्टर-151 जेपी अमन सोसाइटी में रहने वाले रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध मेहता ने बताया कि जब में सुबह लगभग 6:00 बजे घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकला उस दौरान हमारे साथ एक सीनियर सिटीजन भी थे। उसी दौरान आवारा कुत्ते ने हम पर जंप कर अटैक कर दिया, जिसके बाद उन्होंने कहा आप इसका इलाज कर लीजिए। रिटायर्ड अधिकारी ने कहा कि आज मेरे साथ हुआ कल किसी सीनियर सिटीजन या बच्चों के साथ हो सकता है। हमारी मांग है कि कुत्तों का आतंक रुकना चाहिए और इस पर रोक लगनी चाहिए।
रिपोर्ट – निशांत शर्मा
यह भी पढ़ें: मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़ा ₹50000 का इनामी बदमाश, आरोपी पर दर्ज हैं 14 मुकदमे

