Udhayanidhi Stalin Row : तमिल नाडू के मंत्री और सीएम स्टालिन के बेटे इन दिनों लगातार निशाने पर बने हुए हैं, कभी हिंदू संगठनों के तो कभी नेताओं के, कभी राजनैतिक पार्टियों के तो कभी किसी धर्मागुरू या महंत के, वज़ह है उनकी सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी। उनके इसी बयान को लेकर अब सपा के बड़े नेता राम गोपाल यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
धर्म के बारे में विचार निजी
इसी विषय में सपा सांसद राम गोपाल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी धर्म के बारे किसी का विचार निजी होता है। प्रतिक्रिया देने से पहले उन्होंने कहा कि स्टालिन के बयान की पूरी जानकारी नहीं है उन्हें साथ ही स्टालिन के बयान के पीछे के कारणों को समझना महत्वपूर्ण है, पूरी तरह समझे बिना टिप्पणियाँ करना हानिकारक हो सकता है।
किसी धर्म के खिलाफ नहीं देना चाहिये बयान
सपा सांसद ने आगे कहा कि कोई भी बयान, ‘किसी भी व्यक्ति को किसी धर्म या विचारों के खिलाफ नहीं देना चाहिए। हमारी पुरानी जो शिक्षा देने वाली पुस्तकें है उनमें भी इस बात का जिक्र है जो दूसरे धर्मों का सम्मान करता है, दूसरे के विचारों का आदर करता है, सम्माननीय वही होता है’।

