पीएम मोदी के सुरक्षा की जिम्मदारी SPG के हाथों में होती है। हाल ही में SPG के निदेशक को एक साल का विस्तार दिया गया था। बता दें कि SPG के डायरेक्टर अरुण कुमार सिन्हा साल 1988 के केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं।
अरुण कुमार सिन्हा ने साल 2016 से ही SPG के निदेशक की कमान संभाली हुई थी। उन्हें हाल ही में एक साल का एक्सटेंशन भी दिया गया था। बीते 4 सितंबर को उनके लिवर में दिक्कत के चलतो उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार की सुबह उनका निधन हो गया।

