आज गणेश चतुर्थी के दिन से नए संसद भवन का भी श्री गणेश होना है पांच दिनों के इस विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है पहले दिन का सत्र पुरानी संसद भवन में हुआ आज यानि 19 सितंबर से कार्यवाही नए संसद भवन में ट्रांसफर हो जाएगी।
नए संसद में विशेष सत्र का पूरा शेड्यूल
नए संसद भवन में कार्यवाही का पूरा शेड्यूल भी सामने आ गया है सबसे पहले आज सुबह 9.30 बजे पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल के सामने फोटो सेशन होगा। इसके बाद 11 बजे से नई संसद के सेंट्रल हॉल में विशेष कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें संसद की ऐतिहासिक विरासत का भी उल्लेख किया जाएगा और भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने का संकल्प लिया जाएगा।
ये बी पढ़ें : Noida News : जानिए कैसे नोएडा पुलिस ने बचाई आत्महत्या कर रही महिला की जान
सेंट्रल हॉल में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम मोदी, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी, राज्यसभा के नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पीयूष गोयल, मेनका गांधी, शिबुसोरेन बोलेंगे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डॉ मनमोहन सिंह कार्यक्रम में स्वास्थ्य कारणों के चलते शामिल नहीं हो पाएंगे।
नए संसद में विशेष सत्र की कार्यवाही दोपहर से होगी शुरू
मेनका गांधी लोकसभा में सबसे ज्यादा समय सांसद के तौर पर रहने की वजह से सेंट्रल हॉल में बोलेंगीं। ये कार्यक्रम 11 बजे से 12:35 बजे तक चलेगा। इसके बाद संसद भवन में 1:15 पर लोकसभा की कार्यवाही शुरू होगी और राज्यसभा की कार्यवाही सवा दो बजे से शुरू होगी। वहीं महिला आरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है नए संसद भवन में पहले सत्र में महिला आरक्षण कानून पास कराकर ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

