उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद और सपा के हारने के बाद अब यूपी में सियासत काफी तेज़ हो चुकी हैं तो वंही भाजपा को करारी जीत हासिल हुई हैं आपको बता दें की इन चुनावों में भाजपा के गठबंधन से कई मुसलमानों को टिकट मिला और नतीजन जीत भी हासिल हुई ऐसे में भाजपा के टिकट में मुस्लिम उम्मीदवारों की जीत फ़िलहाल यूपी में चर्चा का विषय बनी हुई हैं तो इसी के चलते मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बयान आया हैं,यह बयान बीते दिन दिन आया था |
आपको बता दें मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सपा के प्रमुख अखिलेश यादव पर जुबानी हमला बोला हैं मौलाना ने आगे कहा की उत्तर प्रदेश के स्थानीय चुनाव में जो नतीजे आए हैं उन नतीजों पर हमें फक्र है. इतना ही नहीं हमें अपने मुस्लिम कौम पर फक्र है इसी के साथ जो बात मैं काफी असरे यानी विधानसभा चुनाव के वक्त से कहता रहा हूं. मैं मुसलमानों को सुझाव देता रहा हूं कि वो सपा को छोड़कर कोई नया विकल्प चुनें जिसके चलते मेरे इस सुझाव पर मेरी कौम ने इस बार अमल किया है|
आखिर क्या कहा मौलाना रजवी ने
मौलाना ने आगे कहा की हमारे कॉम अब सपा को छोड़कर एक नयी राह चल पड़ी हैं जिसके चलते इस बार नतीजे भी बहोत अच्छे आए हैं इतना ही नहीं आने वाले लोकसभा चुनावों में भी सपा के लड़ाई यूँही जारी रहेगी इतना ही नहीं 2024 आने तक सपा साफ़ हो जाएगी इतना ही नहीं हमारी जो लड़ाई है वो मुद्दों की लड़ाई है. वो मुस्लिम मसाइल है जिसपर अखिलेश यादव खामोश रहते हैं. अब तो उनकी बहुत सारी चीजों से साबित हो गया है कि हिंदू की राह पर चल रहे हैं|
रिजवी ने आगे बताया अखिलेश यादव मुसलमानों को अभी तक बंधवा मजदूर समझते रहे हैं लेकिन अब मुसलमानों से साबित कर दिया है कि वो सपा या अखिलेश यादव के बंधवा मजदूर नहीं हैं,बल्कि हमने सपा का जो टैग था वो उतार दिया है,हालांकि पहले भी मौलाना रिजवी पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ कर चर्चा में आए थे|

