सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव नगर निकाय चुनाव को लेकर ताबड़तोड़ प्रचार में जुटे हुए हैं इसी सिलसिले में वो सहारनपुर पहुंचे और पीसी कर कहा मैं आभार करना चाहता हूँ सहारनपुर में कम समय मे उबड़ खाबड़ सड़क में ऐतिहासिक रोड शो हुआ बहुत शानदार जोशीला रोड देखने को मिला इस बार ऐतिहासिक जीत होने जा रही है। 2022 में समाजवादी के समर्थन में हमारे विधायक जीते और जो नही जीते लेकिन उनको वोट बहुत मिला ये चुनाव अर्नबबोडी का है जहाँ नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के मेयर और चैयरमैन का चुनाव होना है।
अखिलेश ने पीसी के दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जहाँ बीजेपी के मेयर और चेयरमैन थे है वहा इन्होंने शहर का नाश मार दिया। जो सुविधाएं मिलनी चाहिए थी वो नही मिली ये बीजेपी के वही लोग है जिन्होंने सस्ती शिक्षा का वादा किया था, स्वास्थ्य सुविधाओं की बात की थी लेकिन कराया कुछ नही।
अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि हमारे मुख्यमंत्री क्या कह रहें हैं मुख्यमंत्री से पूछो सड़क में गड्ढे क्यो, ट्रैफिक का क्या इंतजाम, ये लोग अपनी जीडीपी ना जाने कहा दिख रहे है। सहारनपुर के लकड़ी के कारोबार का हिस्सा कहा दिख रहे है। मजदूरों को क्या सुविधाएं दी। स्मार्ट सिटी में सड़के स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली, ट्रैफिक समेत बहुत काम होते है जो सहारनपुर में नही हुआ। हमे खुशी है चंद्रशेखर हमारे साथ है।
भाजपा हमेशा डबल इंजन का जिक्र करती है लेकिन आज हमारी सपा पार्टी डबल इंजन से टकरा रही है। सहारनपुर में मुख्यमंत्री के दौरे के बाद तमंचे पकड़े गए है उससे पहले क्यो पुलिस ने कार्रवाई नही की क्यो तमंचे नही पकड़े क्या उन अधिकारियो पर कार्रवाई करेंगे मुख्यमंत्री बसपा का काम बीजेपी को हराना नही है बल्कि उनका मकसद सपा को रोकना है वो चाहते है सपा आगे न बढ़ जाये।

