Noida News : समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने धरना स्थल पर आकर धरने को अपना समर्थन दिया- आज किसान सभा के धरने का 120 वां दिन था धरने की अध्यक्षता जोगेंद्री देवी ने की। धरने को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आकर अपना समर्थन दिया उनके साथ समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी वीर सिंह यादव डॉ महेंद्र नागर सुनील चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ आकर अपना समर्थन दिया।

धरने के दौरान कई किसान घायल
किसान सभा के 12 सितंबर के डेरा डालो घेरा डालो के दौरान कई कार्यकर्ता घायल हो गए किसान सभा के नेता मोहित नागर के पैर में फ्रैक्चर आ गया है साथ ही प्रशांत भाटी डॉक्टर रुपेश वर्मा सहित कई लोग घायल हो गए। आंदोलन के मुद्दों पर काफी हद तक सहमति बन गई थी प्राधिकरण में आज सुनील फौजी और डॉक्टर रुपेश वर्मा को मीटिंग मिनट बनवानी थी परंतु संबंधित अफसर की अनुपलब्धता के कारण के मीटिंग मिनट नहीं बन पाई लिहाजा धरना अभी जारी रहेगा।
यह भी पढ़े :- Greater Noida : गांव के जंगलों में दिखा तेंदुआ, ग्रामीण वासियों में दहशत

प्राधिकरण ने धरने के मुद्दों को दी सहमति
जगबीर नंबरदार ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि धरना ऐतिहासिक है धरने के मुद्दों पर प्राधिकरण ने सहमति जाहिर की है मीटिंग मिनट समय सीमा के साथ जारी होनी है जिला एक्शन कमेटी में रखकर अनुमोदन कराकर किसानों की बड़ी मीटिंग बुलाकर धरना समाप्त किया जाएगा समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष इंदर भाटी ने संबोधित करते हुए समर्थन देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी सदन से सड़क तक धरने के साथ है जय किसान संगठन के नेता सुनील फौजी ने कहा कि नए कानून को लागू करने की लड़ाई हम लगातार लड़ते रहेंगे।

