सपा के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य हिंदू धर्म पर विवादित बयान देने से चूकते नहीं है लेकिन इस बार तो उन्होनें हिंदू धर्म को गाली तक दे डाली और इतना अभद्र बयान दिया कि सोशल मीडिया पर मौर्य की गिरफ्तारी ट्रेंड करने लगा है।
अब आपको बताते हैं स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान
हरदोई में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू नाम का कोई शब्द नहीं है। फारसी में में हिंदू का मतलब होता है नीच और चोर हिंदू धर्म के साथ साथ स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू देवी-देवाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
हिंदू देवी-देवताओं पर भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा ‘ ब्राह्मण स्वयंभू है और कैसा स्वयंभू है, जो अपनी मां के पेट से पैदा होने में यकीन नहीं करता है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि हम ब्रह्मा के मुंह से पैदा हुए हैं।’ मौजूद जनसभा में लोगों से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि ‘आज तक आप लोगों ने किसी को मुंह से पैदा होते देखा है क्या? किसी को हाथ से क्षत्रिय पैदा करते देखा, किसी को वैश्य समाज को पैदा होते देखा, क्या किसी को पैर से पैदा होते देखा क्या? पैदा तो जो भी होता है वह अपनी मां के पेट से पैदा होता है।’
ये भी पढ़ें : Noida : सब्जी का बिल ना चुकाने पर एक युवक को भरे बाजार में कर दिया गया निर्वस्त्र
पहले भी स्वमी प्रसाद दे चुकें हैं हिंदू धर्म को लेकर कई विवादित बयान
ये पहली बार नहीं है जब स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस तरह से हिंदू धर्म के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर के हिंदू धर्म को चोट पहुंचाई हो इससे पहले भी उन्होनें हिंदू धर्म को धोखा बताया। वहीं बाबा बागेश्वर के धीरेंद्र शास्त्री ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर प्रचार किया तब भी उन्नेहोंने कहा था भारत न कभी हिन्दू राष्ट्र था और न कभी बनेगा।
हिंदू मंदिरों को लेकर भी सपा महासचिव ने दिया था ये बयान
स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू मंदिरों को लेकर भी विवादित बयान देकर बखेड़ा खड़ा किया था कि बौद्ध मठों को तोड़कर हिंदू मंदिर बनाए गए। सबसे पहले बौद्ध धर्म आया उसके बाद ईसाई धर्म आया, फिर इस्लाम उसके बाद तमाम धर्म, पंथ पैदा हुए। उन्होंने ने रामचरितमानस को लेकर भी विवाद खड़ा किया था ये कह कि तुलसीदास द्वारा लिखी हुई ये रामचरितमानस तुलसीदास ने अपनी खुशी के लिए लिखी इसमें सब बकवास है और पुस्तक बैन हो जानी चाहिए क्योंकि उन्होनें पुस्तक में शुद्रों जाति को अधर्म जाति होने का सर्टिफिकेट दिया है इस बयान पर खूब बवाल मचा था। अब स्वामी प्रसाद मौर्य का ये बयान कि हिंदू धर्म का मतलब होता है नीच और चोर और हिंदू देवी-देवताओं के लिए अभद्र टिप्पणी सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी ट्रेंड करने लगा है।

