तमिलनाडु में बिहार के नागरिकों के साथ कथित मारपीट और बदसलूकी को लेकर वीडियो बनाने वाले यूट्यूबर मनीष कश्यप पर तमिलनाडु पुलिस ने NSA लगाया है। बिहार पुलिस भी उनके खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इस मामले में अब बॉलीवुड स्टार सोनू सूद ने मनीष कश्यप का साथ दिया है, उन्होंने कहा कि मनीष ने हमेशा ही बिहारी लोगों के भले के लिए ही आवाज उठाई है। सोनू को अपने इस ट्वीट के चलते सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।
मनीष कश्यप के समर्थन में ट्वीट करते हुए सोनू सूद ने लिखा, “जितना भी मैं मनीष कश्यप को जानता हूँ उसने हमेशा बिहार के लोगों के भले के लिए ही आवाज़ उठाई है। हो सकता है उस से कुछ गलती भी हुई हो, पर यह बात मैं यक़ीन से कह सकता हूँ कि वो देशहित के लिये ही लड़ा है। न्याय और कानून से ऊपर हमारे देश में कुछ नहीं। जो भी होगा सही ही होगा।”
जितना भी मैं मनीष कश्यप को जानता हूँ उसने हमेशा बिहार के लोगों के भले के लिए ही आवाज़ उठाई है। हो सकता है उस से कुछ गलती भी हुई हो। पर यह बात मैं यक़ीन से कह सकता हूँ कि वो देशहित के लिये ही लड़ा है। न्याय और क़ानून से ऊपर हमारे देश में कुछ नहीं। जो भी होगा सही ही होगा। 🙏
— sonu sood (@SonuSood) April 11, 2023
सोशल मीडिया पर सोनू सूद को किया जा रहा जमकर ट्रोल
मनीष कश्यप का साथ देने के लिए सोनू सूद को अब जमकर ट्रोल किया जा रहा हालांकि सोनू सूद ने न्यायपालिका और कानून पर अपना विश्वास भी जताया है लेकिन उन्हें अब मनीष कश्यप के समर्थन में यह ट्वीट करने के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। कुछ यूजर्स ने तो यह भी दावा किया है कि सोनू अपना यह ट्वीट मजबूरी में डिलीट करेंगे।
इसके साथ ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मनीष कश्यप की क्लास भी लगाई है और यह तक दावा किया है कि वह इस केस के बारे में ज्यादा कुछ जानते ही नहीं हैं। गौरतलब है कि तमिलनाडु के नाम पर वायरल एक फर्जी वीडियो वायरल हुआ और इसमें बिहारी नागरिकों को मारने का दावा किया गया। इसको लेकर मनीष कश्यप ने वीडियो बनाए थे जिसको लेकर उन पर कार्रवाई की गई है। उन पर NSA तक लगाया गया है।

