दिल्ली के शराब घोटाले मामले में मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल की हवा काट रहें हैं लेकिन अपने लैटरों से वो भाजपा पर लगातार हमलावर हैं। एक बार फिर सिसोदिया का बम फोड़ देने वाला लैटर सामने आया है जिसमें उन्होनें भाजपा पर निशाना साधते हुए करारा प्रहार किया है और साफ शब्दों में कहा है कि अगर लोक कल्याणकारी और जन हितैषी योजनाओं पर अमल हुआ तो चौथी पास राजा का राजमहल हिल जाएगा।
सिसोदिया का चिट्ठी सिलसिला जारी
बेशक मनीष सिसोदिया जेल की हवा खा रहें हों लेकिन लगातार वो चिट्ठियों के जरिए भाजपा पर हमलावर हैं। जेल से बैठे बैठे उनका चिट्ठियों का सिलसिला जारी है। अब तक भाजपा के खिलाफ वो तीन से चार बार लैटर लिख चुकें हैं। सीएम केजरीवाल ने भी सभी चिट्ठियों के अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर बीजेपी को लगातार आड़े हाथों लेते आ रहें हैं।
जेल से मनीष जी का पत्र। pic.twitter.com/5FDvMGT5cF
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 19, 2023
कविता के जरिए मनीष सिसोदिया ने भाजपाइयों पर साधा निशाना
तिहाड़ जेल से बैठे बैठे मनीष सिसोदिया भाजपाइयों के खिलाफ लगातार मोर्चा खोले हुए और लगातार तंज कस रहें हैं। इस बार भी उन्होनें लैटर लिखा लेकिन अंदाज कविता के रूप में रखकर केंद्र की सरकार पर कड़े वार किए हैं। सिसोदिया ने कविता के जरिए देश में व्याप्त गरीबी, कमजोर शिक्षा व्यवस्था, नफरत की राजनीति, तानाशाही शासन व्यवस्था जैसे मसलों पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
साथ ही इस बात की भी चुनौती दी है कि केंद्र की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ लोग आवाज बुलंद करने लगे हैं। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार का अस्तित्व में आना उसी का जीता जागता प्रमाण है। कविता के लास्ट पैराग्राफ में वह लिखते हैं कि जेल भेजो या फांसी दे दो, अब ये कारवां रुकने वाला नहीं है।

