EV SCOOTER LAUNCH
बेंगलुरू में स्थित स्टार्टअप कंपनी ने अपनी शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर दिया है। इस समय मार्केट में इलेक्ट्रिक वाहनो की डिमांड काफी बड़ गई है। जिसके चलते नई कंपनियों से लेकर दिग्गज कंपनियां भी अपनी ईवी को स्कूटर्स को लॉन्च कर रही है। आज हम आपको ऐसे ही शानदार स्कूटर की जानकारी देने के लिए जा रहे है। बता दें इस कंपनी की स्कूटर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसके बाद से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि इस स्कूटर को फिलहाल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी की है। लेकिन जल्द ही इसे खरीदी के लिए भी पेश किया जाने वाला है।
कितनी होगी Simple One ईवी स्कूटर की कीमत
Simple One ईवी स्कूटर को मार्केट में 23 मई 2023 को लाया जाने वाला है। ऐसे में हाल फिलहाल में अगर आप नई स्कूटर खरीदी करने की सोच रहें थे तो इसे अपनी खरीदी वाली लिस्ट में शामिल कर सकते है। बात करें कीमत की तो बता दें इस आगामी स्कूटर की कीमत कंपनी ने 1.10 लाख एक्स शो-रूम में पेश करने का तय किया है। ये कीमत इस स्कूटर मॉडल की शुरूआती कीमत होने वाली है। इच्छुक ग्राहक स्कूटर को Brazen Black, Naama Red, Azure Blue और Grace White इन शानदार चार कलर ऑप्शन के साथ खरीदी कर सकते है। आइए विस्तार से इस स्कूटर की खूबियों के बारें में जानते है।

Simple One EV SPECIFICATIONS IN HINDI
8.5 KW की पावर मोटर से लैस
72 NM का पीट टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।
4.8KWH का बैटरी पैक से लैस होने वाला है।
ग्राहक एक बार फुल चार्ज करने पर इस स्कूटर को 236 KM तक चलाया जा सकता है।
मात्र 2 सेकंड में 0 से 40 kmph की स्पीड पकड़ने में स्कूटर सक्षम है।
इसकी टॉप स्पीड 105 kmph होगी
कंपनी प्रियमियम सेगमेंट में काम करते हुए इस स्कूटर को मार्केट में लाने की योजना बना रही है।
इसमें म्यूजिक, ब्लूटूथ, फोन कनेक्टिविटी जैसी कई सुविधाओं को जोड़ा गया है।
ग्राहक को स्कूटर में डिजीटल टचस्क्रीन देखने को मिलने वाली है।
30 लीटर का बड़ा अंडरसीटर स्टोरेज से मिलने वाला है।

