शादी का नया जोड़ा, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा सोशल मीडिया पर छाएं रहते हैं। कपल इतना खूबसूरत है कि फैंस की नजरें उनपर टिक जाती हैं और कमेंट की सोशल मीडिया पर बौछार लग जाती है। एक बार फिर दोनों सोशल मीडिया पर छा गए हैं ट्विटर पर भी #sidkiara ट्रेंड कर रहा है। दरअसल नीता मुकेश अंबानी ने संस्कृति केंद्र के भव्य लॉन्च के लिए एक दुर्लभ संयुक्त उपस्थिति दर्ज कराई। कियारा इस फंक्शन में एक अनोखे फिशटेल लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं और सभी की निगाहें उनके आउटफिट पर टिकी हुई थीं। किआरा और सिद्धार्थ ने फरवरी 2023 में शादी कर अपनी permanent booking कर ली है।
नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर के लॉन्च के मौके पर कियारा फिशटेल लहंगे में नजर आईं
लॉन्च इवेंट के लिए कियारा और सिद्धार्थ ने तस्वीरों के लिए पोज़ दिया। कियारा ने गोल्डन-टोन्ड सीक्विन वाला फिशटेल लहंगा चुना, उनके आउटफिट में एक स्टेटमेंट पर्ल-एम्बेलिश्ड चोली और एक यूनिक जैकेट दुपट्टा जैकेट था, उन्होंने अपने लुक को मिनिमल रखा और हैवी ज्वैलरी से परहेज किया। सटल मेकअप और स्ट्रेट बाल उनके लुक को पूरा कर रहे थे। दूसरी ओर, सिद्धार्थ सुनहरे इंडो-वेस्टर्न पहनावे में उसके साथ जुड़ते हुए सुंदर लग रहे थे।
दोनों एक दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आए कपल के प्यार को देखकर फैंस कमेंट किए बिना नहीं रह पाए एक यूजर ने लिखा- Hottest couple in bollywood, वहीं अन्य फैन ने लिखा- Best couple of bollywood, एक अन्य फैन ने लिखा- नजर ना लगे।
मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के शुभारंभ में वैसे तो काफी बी-टाउन के तमाम दिग्गज कलाकार शामिल हुए लेकिन लाइमलाइट में रहे कियारा और सिद्धार्थ। अब इतने बड़े बिजनेसमेन टाइकून की पत्नी नीता अंबानी औप लाइमलाइट में ना आएं ऐसा कैसे हो सकता है अपने लुक से वो चांद और सितारोम को भी फेल कर देती हैं नीता अंबानी ने क्लासिक रॉयल ब्लू कलर की बनारसी साड़ी पहनकर लॉन्च इवेंट में शिरकत की और महफिल को लूट लिया।

साड़ी के साथ उनके पूरे लुक की बात की जाए तो उन्होनें गले में कुंदन का हार पहना है, जो उनके ट्रेडिशनल लुक पर चार चांद लगा रहा था। न्यूड मेकअप, कुंदन ईयररिंग्स और मैचिंग कलर की चूड़ियों से उन्होंने अपने लुक को कम्प्लीट किया। वो कहते हैं ना कि भारतीय महिला की सुंदरता साड़ी में साफ झलकती है।

