कर्नाटक विधानसभा के लिए सभी राजनितिक पार्टियां पूरा ज़ोर लगा रही हैं इन चुनावों में जीत हासिल करने के लिए तो वंही कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत ही झोंक दी है आपको बता दें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को लगातार दूसरे दिन बेंगलुरु में मेगा रोड शो कर रहे हैं इतना ही नहीं इस रोड शो के दौरान पीएम मोदी 10 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे साथ ही इस रोड शो में शामिल होने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे हैं,सूत्रों की माने तो इसके बाद प्रधानमंत्री शिवमोगा और मैसूर में दो जनसभाएं भी करेंगे |
पीएम का भव्य स्वागत
रोड शो में लोक कलाकारों ने कई तरह के अभिनय पेश किए साथ ही बीजेपी समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है अब क्योंकि राज्य में नीट परीक्षा निर्धारित है, इसलिए पीएम मोदी सुबह 11.30 बजे तक रोड शो खत्म कर देंगे.आपको बता दें की प्रधानमंत्री ने न्यू तिप्पासंद्रा रोड स्थित केम्पेगौड़ा प्रतिमा से सुबह 10 बजे रोड शो की शुरुआत की,इस रोड शो के दौरान राज्य की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फूलों की बारिश भी की |
रोड शो को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
आपको बता दें की प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए ढोल सहित वाद्य यंत्रों के साथ बड़ी संख्या में लोग जमा हुए हैं , इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी ने 6 मई को लगभग 13 निर्वाचन क्षेत्रों को कवर करते हुए शहर में लगभग 26 किलोमीटर का रोड शो भी किया था तो वंही पीएम के रोड शो को ध्यान में रखते हुए बेंगलुरु में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है |
कर्नाटक हाई कोर्ट से मिली थी हरी झंडी
दरअसल शुक्रवार (5 मई) को हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था लेकिन साथ ही कोर्ट ने मौखिक रूप से स्पष्ट किया कि कोई अप्रिय घटना होने पर आयोजक जिम्मेदार होंगे, चाहे वे किसी भी दल के हों. हालांकि, यह टिप्पणी आदेश का हिस्सा नहीं थी. बता दें कि, कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा और वोटों की गिनती 13 मई को होगी इसी के साथ तमाम राजनीतिक दल भी प्रचार में जुटे हुए हैं और 8 मई की शाम को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है |

