उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। हर रोज चुनाव को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो रहा है। कभी प्रत्याशियों के चुनाव को लेकर तो कभी टिकट बंटवारे को लेकर। अब कानपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल कानपुर देहात में टिकट बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लग रहे है। भाजपा पर आरोप लगा है कि कम उम्र की महिला को टिकट देकर अपना प्रत्याशी बनाया है और सत्ता की हनक दिखाते हुए जिला प्रशासन पर दबाव बनाकर उसका नामांकन भी करा दिया है।
कम उम्र के प्रत्याशी को दिया टिकट
अब निर्दलीय प्रत्याशी ने वकील के माध्यम से जिला प्रशासन से शिकायत करते हुए आपत्ति दर्ज कराई है। दरअसल कानपुर देहात की रनिया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिये अनुसूचित जाति महिला की सीट है। भारतीय जनता पार्टी ने रनिया नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिये साधना दिवाकर को अपना प्रत्याशी बनाया है । वही रनिया नगर पंचायत से अध्यक्ष का चुनाव लड़ रही निर्दलीय प्रत्याशी शैलेन्द्र कुमारी के पति ओमप्रकाश ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि साधना दिवाकर की उम्र कम है जिसके चलते वो अध्यक्ष का चुनाव नही लड़ सकती है । जबकि अध्यक्ष पद के लिये कम से कम 30 वर्ष की उम्र होनी चाहिये । भाजपा प्रत्याशी साधना दिवाकर ने तथ्य छिपाकर अपना नामांकन कराया है। वही भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता की हनक दिखाते हुए जिला प्रशासन पर दबाव बनाकर नामांकन कराने में साधना दिवाकर का पूरा सहयोग किया है ।
वही रनिया नगर पंचायत सीट से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रही निर्दलीय प्रत्याशी शैलेन्द्र कुमारी के पति ओमप्रकाश ने अपने वकील के माध्यम से शिकायत दर्ज कराते हुए आपत्ति दर्ज कराई है। निर्दलीय प्रत्याशी के पति ओमप्रकाश ने बताया कि साधना दिवाकर ने तथ्य छिपाकर भाजपा के टिकट से नामांकन कराया है। भाजपा पार्टी के इशारे पर जिला प्रशासन साधना दिवाकर का सहयोग कर रही है। जबकि साधना दिवाकर की उम्र 30 वर्ष से कम है इसकी जांच कराई जानी चाहिए और इनका पर्चा निरस्त होना चाहिए।

