प्रयागराज में माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ को बीते रात गोली मारकर हत्या कर दी गयी। तीन आरोपी मीडिया और पुलिस के बीच 15 राउंड से अधिक गोलियां बरसाकर दोनों गैंगस्टर को मौत की नींद सुला दिया। माफिया अतीक और अशरफ की हत्या के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लगा दिया गया है। बता दें कि सीएम योगी के संसदीय क्षेत्र रहे गोरखपुर में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गयी है। गोरखपुर शहर के साथ गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। देर रात से पुलिस गश्त कर रही है।
शहर की मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस विशेष सावधानी बरत रही है। बेवजह घूम रहे लोगों को रोककर पूछताछ की जा रही है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रीवर ने कंट्रोल रूम से संदेश प्रसारित करवाकर सभी थाना व चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने को कहा है। पुलिस ने नखास, घंटाघर, बक्शीपुर, ऊंचवा, घासीकटरा, रसूलपुर, बहरामपुर, पिपरापुर और तुर्कमानपुर में गश्त बढ़ा दी गई।
बता दें कि कोतवाली गोरखनाथ सर्किल के थानेदारों से कहा गया है कि अलर्ट पर रहें। अगर कोई माहौल बिगाड़ने का प्रयास करता है तो उसके साथ सख्ती से पेश आएं।

