महिला महापंचायत के ऐलान पर जंतर-मंतर पहलवानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है आपको बता दें की पहलवानों ने विरोध में नए संसद भवन की ओर मार्च करने का फैसला किया है|
बीजेपी अध्यक्ष और अमित शाह पहुंचे संसद भवन
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह उद्घाटन समारोह की तैयारियों के मद्देनजर नई संसद भवन पहुंच चुके हैं|
समारोह स्थल पर पहुंचे कई राज्यों के सीएम
नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर कई राज्यों के सीएम भी संसद भवन पहुंच चुके हैं. उनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के सीएम हेमंत विश्व शर्मा,उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य मुख्यमंत्री संसद भवन परिसर पहुंच रहे हैं|

