पिछले कई दिनों से जिसका इंतज़ार था,आज वो खत्म हुआ प्रधानमंत्री मोदी ने आज नए संसद भवन का उद्घाटन कर दिया है वैसे तो इस उद्घाटन कार्यक्रम का कई विपक्षी दलों ने विरोध किया और इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया तो वंही तमिलनाडु के अधीनम संतों ने पूरे विधि-विधान के साथ अनुष्ठान कराया. बता दें की पूजा में प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला बैठे थे. धार्मिक अनुष्ठान के बाद अधीनम संतों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेंगोल सौंपा जिसे नए संसद भवन में स्थापित कर दिया गया है|
सेंगोल और नए संसद पर शॉर्ट फिल्म की स्क्रीनिंग
आपको बता दें की नए संसद भवन में शॉर्ट मूवी ‘संसद का नव निर्मित भवन’ की स्क्रीनिंग की जा रही है तो वंही इसके बाद सेंगोल पर बनी शॉर्ट फिल्म की स्क्रीनिंग होगी|
उपराष्ट्रपति ने क्या बोला
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण नए संसद भवन के उद्घाटन पर उपराष्ट्रपति का संदेश पढ़ रहे हैं आगे उन्होंने कहा कि नया संसद भवन सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है इतना ही नहीं यह गौरवशाली भवन नया इतिहास लिखेगा|

