मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल की हवा काट रहे दिल्ली आप सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने एक लैटर लिखकर पहले विनती की थी कि उनके सेल में कैदियों की संख्या बढ़ा दी जाए क्योंकि वो अपनी सेल में खुद को अकेला महसूस करते हैं और इससे कहीं वो अकेलेपन का शिकार ना हो जाएं।
सत्येंद्र जैन की इस गुहार पर उनकी सेल में जेल संख्या सात के सुपरिंटेंडेंट ने 2कैदियों को ट्रांसफर कर दिया लेकिन जैसे ही इस बात की भनक तिहाड़ जेल के प्रशासन को लगी वैसे ही उन 2 कैदियों को तुरंत उनकी ही सेल में डाल दिया। साथ ही जेल नंबर सात के अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिया गया। तिहाड़ प्रशासन ने जेल अधीक्षक को तय समय में नोटिस का जवाब देने को कहा गया है।
तिहाड़ जेल के प्रशासन ने कहा जेल संख्या सात के सुपरिंटेंडेंट पर नियम का उल्लंघन करने के आरोप लगाया है और कहा ये बिना हायर ऑथोरिटी की बिना इजाजत के नियमों को तोड़ना गलत है। दरअसल तिहाड़ जेल का प्रशासन टिल्लू ताजपूरिया की हत्या के बाद से सतर्कता बरत रहा है। टिल्लू की तिहाड़ जेल में हत्या के बाद से पहले ही जेल और जेल के प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। इसलिए सतेंद्र जैन की सेल में आरोपियों को ट्रांसफर कर उनकी ही सेल में डाल दिया गया जिससे कोई घटना ना घट जाए।

