मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल की हवा काट रहे सतेंद्र जैन चक्कर खाकर तिहाड़ जेल के बॉथरूम में गिर पड़े जिसके बाद उन्हें पंडित दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया। बतां दे इससे पहले भी सतेंद्र जैन तिहाड़ जेल के बॉथरूम में गिर पड़े थे और उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया था हफ्ते में दूसरी बार जैन को अस्पताल ले जाया गया है।
नहीं रही पैरो में जान तिहाड़ जेल के बॉथरूम में गिरे सतेंद्र जैन
बताया जा रहा है कि सतेंद्र जैन की तबियत ज्यादा बिगड़ने की वजह से उन्हें दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल से दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है। अब आप तो जानते हैं कि सीएम केजरीवाल की पार्टी के नेता हों और वो अपनी प्रतिक्रिया ना दें। सीएम केजरीवाल ने ट्विट कर लिखा- जो इंसान जनता को अच्छा इलाज और अच्छी सेहत देने के लिए दिन-रात काम कर रहा था, आज उस भले इंसान को एक तानाशाह मारने पर तुला है। उस तानाशाह की एक ही सोच है – सबको ख़त्म कर देने की, वो सिर्फ़ “मैं” में ही जीता है।
अब आप समझ गए हैं होंगे कि सीएम केजरीवाल ने किस पर निशाना साधते हुए ये शब्द ट्विट किए केवल इतना ही नहीं उन्होनें आगे कहा कि वो तानाशाह सिर्फ़ खुद को ही देखना चाहता है। भगवान सब देख रहे हैं, वो सबके साथ न्याय करेंगे। ईश्वर से सत्येंद्र जी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। भगवान उन्हें इन विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति दें।

