हरियाणा के छोटे गांव से उठने वाली सिंगर और डांसर सपना चौधरी के आज देश और दुनिया में लाखों करोड़ो फैंस है। उन्होनें अपने ठुमको से देश, विदेश में लोंगो को दीवाना बनाया है। सपना ने बचपन में ही अपने पिता को खो दिया था उसके बाद से परिवार की जिम्मेदारी उन्होनें अपने ऊपर ले ली पढ़ाई छोड़कर वो डांस करने लगीं और उनके पहले गाने “ढाई लीटर दूध” ने धूम मचा दी लेकिन उनको पहचान सही मायने में “सॉलिड बॉडी और तेरी आंख्या का यो काजल” से मिली इसके बाद एक बाद एक सुपरहिट गानों से उन्होनें लोंगो के दिलों पर राज करना शुरू कर दिया।
शादी, पार्टी में सब में सपना के गाने बजने लगे और अभी भी गानों का क्रेज बरकरार है। बिना सपना चौधरी के गानों से अब शादी, पार्टी पूरी नहीं होती। सपना बेशक पढ़ ना पाई हों लेकिन उन्होनें ये साबित कर दिया कि अगर आपको अंदर थोड़ा भी टैलेंट है तो आप अपना करियर किसी में भी बना सकते हैं बस हौसला होना चाहिए।
सपना अपने डांस के ठुमको से बिग-बॉस के 11वें सीज़न में पहुंची और वहां भी उन्होनें देसी स्टाइल के साथ गेम को खेला और किसी से दबी नहीं उन्होनें अर्शी खान तक को करारी फटकार लगा दी थी। सपना के शो के लिए बुकिंग पहले से ही हो जाती थी और लाखों लोंगो की भीड़ से शो हाउसफुल हो जाता था और सपना की एक झलक और सपना के ठुमकों को देखने के लिए कई बार तो भीड़ बेकाबू भी हो जाती थी जिसकी वजह से शो को रोकना पड़ जाता था।
सपना की पॉपुलेरेटी के बाद वो एक विवाद में भी फंस गई उन्हें एक शो के लिए जाना था पर वो वहां नहीं पहुंची जिसके द उन पर FIR दर्ज हो गई और उन्हें लखनऊ कई बार पेश भी किया जा चुका है।
खैर ये तो हो गई उनके करियर के बैकग्राउंड की बात आपके दिमाग में ये सवाल आने लगा गोहा कि क्या आज सपना का बर्थडे है या कोई उनके लिए स्पेशल दिन जो आज हमने आपको उनके बारे में उनके सफर की बात की नहीं दरअसल अब सपना हरियाणा से उड़कर दुनिया के मशहूर Cannes Film Festival पहुंच गई है।
सपना का Cannes डेब्यू
सपना अपने मेहनत के दम पर आज हरियाणा से उड़कर विदेश की जमीन पर दुनिया में मशहूर Cannes में अपना डेब्यू करने पहुंच गईं हैं। फ्रांस में हो रहे Cannes Film Festival 2023 में हरियाणा की डांसर अपना जलवा दिखाने के लिए 18 मई को रेड कार्पेट पर उतरेंगी। सपना ने अपने Cannes डेब्यू को लेकर कहा कि मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि मैं विदेश सर जमीन पर अपने कल्चर को पेश करने जा रही हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं अपने देश को गर्वित महसूस करा सकूं।

