आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का ED की चार्जशीट में नाम आने के बाद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने बुधवार (3 मई) को ईडी (ED) के नोटिस को लेकर बड़ा दावा किया है, बता दें ईडी ने राघव का नाम शराब घोटाले मामले में चार्जशीट में नाम सामने आने के बाद संजय सिंह का कहना है कि उन्हें ईडी की चिट्ठी मिली है। ईडी ने उन्हें चिट्ठी लिखकर खेद जताया है और कहा है कि चार्जशीट में उनका नाम गलती से आया है। इस मामले को लेकर आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम पर निशाना साधा है।
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि क्या किसी का नाम चार्जशीट में गलती से भी डाला जाता है? इससे साफ है कि पूरा केस फर्ज़ी है। केवल गंदी राजनीति के तहत देश की सबसे ईमानदार पार्टी को बदनाम करने और सबसे तेजी से बढ़ने वाली पार्टी को रोकने के लिए प्रधानमंत्री जी ऐसा कर रहे हैं। उन्हें ये शोभा नहीं देता।
सप्लीमेंट्री चार्जशीट में था आप नेताओं का नाम
दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले पर अपनी तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में आप नेताओं संजय सिंह और राघव चड्ढा के नामों का जिक्र किया था. दोनों नेता राज्यसभा सदस्य हैं. चार्जशीट में सिर्फ उनके नाम का जिक्र है, उन्हें मामले में आरोपी के तौर पर नहीं दिखाया गया. सप्लीमेंट्री चार्जशीट हाल ही में राउज एवेन्यू डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में दायर की गई थी.
राघव चड्ढा ने क्या कहा?
इस पर राघव चड्ढा ने मंगलवार को कहा था कि दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दायर आरोपपत्र में उन्हें एक आरोपी के रूप में नामित किए जाने संबंधी मीडिया में आई खबरें तथ्यात्मक रूप से गल हैं। उन्होंने कहा कि यह खबरें उनकी प्रतिष्ठा व विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाने के लिये एक दुष्प्रचार का हिस्सा प्रतीत होती हैं।

