सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहते है। इस बार फिर उन्होंने साधु संतों को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया है। जिसपर अखिल भारत हिंदू महासभा/ संत महासभा, के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। स्वामी चक्रपाणि ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों को अत्यंत निंदनीय बताया है और साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मौर्य के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है।
बता दें कि स्वामी चक्रपाणि ने आगे कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य अपने राजनीतिक स्वार्थ पूरा करने हेतु बौद्ध धर्म का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। चक्रपाणि ने बौद्ध धर्म के अनुयाई से अपील करते हुए कहा कि इन्हें निकालें। स्वामी चक्रपाणि ने मौर्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि श्री मौर्या पाकिस्तान और देश विरोधियों के एजेंट प्रतीत हो रहे है।
गौरतलब है कि स्वामी प्रसाद मौर्या ने साधु संत समाज पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि देश में साधु संत के भेष में सारे आतंकवादी बोलने लगे कोई कह रहा कि हम स्वामी प्रसाद का सिर काट देंगे। किसी ने तलवार लहराते हुए कहा कि 500000 की तलवार खरीद कर लाया हूं और इससे मौर्या की हत्या कर दूंगा. किसी ने कहा कि जो स्वामी प्रसाद मौर्या की हत्या करेगा उसको 51 करोड़ देंगे। ये साधु हैं, ये संत हैं, गेरुआ वस्त्र पहनने वाले यह सारे के सारे आतंकवादी चेहरे थे। एक-एक करके उनकी जुबान खुलने लगी। यह लोग साधु के भेष में आतंकी हैं, जिस तरीके से यह लोग घिनौनी हरकत की है।

