Rules Change: नवंबर 2025 खत्म होने को है और दिसंबर शुरू होते ही देश में कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इनमें आधार कार्ड, UPI, बैंकिंग, पेंशन, टैक्स और LPG जैसी रोजमर्रा से जुड़ी चीजों के नियम बदलेंगे। इनका असर सीधे आपकी जेब और दैनिक कामकाज पर पड़ेगा। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि 1 दिसंबर 2025 से क्या-क्या बदलने वाला है।
- आधार कार्ड का नया रूप – सिर्फ फोटो और QR कोड
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक UIDAI आधार कार्ड में बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में है।
अब नए आधार कार्ड में सिर्फ:
• आपकी फोटो
• और QR कोड नजर आएगा।
कार्ड से नाम, पता और आधार नंबर (12 डिजिट) जैसी जानकारी हटा दी जाएगी। UIDAI का कहना है कि यह कदम लोगों की प्राइवेसी बचाने और होटलों, इवेंट आयोजकों और संस्थाओं द्वारा होने वाली ग़ैरकानूनी ऑफलाइन वेरिफिकेशन को रोकने के लिए उठाया जा रहा है। नए नियम दिसंबर 2025 में लागू हो सकते हैं।
- UPI के नियम भी बदलेंगे
31 दिसंबर 2025 से नए UPI नियम लागू हो जाएंगे।
अब यूजर्स
• अपने सभी ऑटोपे मैंडेट (सब्सक्रिप्शन, EMI) एक ही ऐप पर मैनेज कर सकेंगे।
• मैंडेट एक ऐप से दूसरे ऐप में आसानी से ट्रांसफर कर पाएंगे।
• कुछ ट्रांजेक्शन के लिए फेस या बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का उपयोग होगा।
NPCI का मानना है कि इससे डिजिटल पेमेंट और सुरक्षित हो जाएगी।
- SBI की M-Cash सर्विस बंद
देश के सबसे बड़े बैंक SBI की M-Cash सेवा 1 दिसंबर 2025 से बंद हो रही है।
अब SBI ग्राहक
• सिर्फ मोबाइल नंबर या ईमेल से
• बिना बेनिफिशियरी ऐड किए पैसे नहीं भेज पाएंगे।
SBI दिसंबर के आखिर तक अपना नया YONO 2.0 ऐप भी लॉन्च कर सकता है।
- सरकारी कर्मचारियों के लिए UPS चुनने का आखिरी मौका
1 दिसंबर 2025 से सरकारी कर्मचारियों के लिए Unified Pension Scheme (UPS) का विकल्प बंद हो जाएगा। अगर कोई कर्मचारी NPS छोड़कर UPS में आना चाहता है तो अंतिम तारीख 30 नवंबर 2025 है।
- पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का आखिरी मौका
पेंशनभोगियों को अपना लाइफ सर्टिफिकेट 30 नवंबर 2025 तक जमा करना ही होगा। 1 दिसंबर से बैंक यह प्रक्रिया स्वीकार नहीं करेंगे।
अगर समय पर जमा नहीं हुआ तो
• पेंशन रोक दी जाएगी
• हालांकि इसे डिजिटल तरीके से घर बैठे भी जमा किया जा सकता है।
- आयकर नियमों में बदलाव
1 दिसंबर से पहले कई टैक्स से जुड़े काम पूरे करने जरूरी हैं
• TDS कटने वालों को 30 नवंबर 2025 तक बयान जमा करना होगा।
• सेक्शन 92E के तहत रिपोर्ट भरने वालों के लिए भी यही आखिरी तारीख है।
• अंतरराष्ट्रीय समूहों की कंपनियों के लिए फॉर्म 3CEAA भी 30 नवंबर तक ही जमा होगा। 1 दिसंबर के बाद ये फॉर्म जमा नहीं किए जा सकेंगे।
- LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
हर महीने की 1 तारीख को LPG के दाम बदले जाते हैं। इसलिए 1 दिसंबर 2025 को घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होना तय है। 1 नवंबर को कमर्शियल LPG की कीमत में ₹6.50 की कटौती हुई थी। दिसंबर में क्या होगा यह 1 तारीख को पता चलेगा।
- ATF (विमान ईंधन) के दाम भी होंगे रिवाइज
जैसे LPG के दाम बदलते हैं, वैसे ही एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतें भी हर महीने 1 तारीख को रिवाइज होती हैं। 1 दिसंबर 2025 को ATF की नई कीमतें लागू की जाएंगी।
यह भी पढ़ें: Lucknow Airport: लखनऊ एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल, सुरक्षा एजेंसियों ने जांची इमरजेंसी रिस्पॉन्स क्षमता
यह भी देखें: Shehzad Poonawalla On Akhilesh Yadav Statement: अखिलेश यादव के बयान पर शहजाद पूनावाला का पलटवार

