पाकिस्तान से परेशान व प्रताड़ित होकर हिन्दू भारत आ रहे हैं आपको बता दें हिंदू पाक विस्थापितों के घरों पर कुछ दिन पहले सीएम अशोक गहलोत के गृह नगर जोधपुर में बुलडोजर चलाकर इनके घरों को उजाड़ा गया जिसके चलते इस मामले ने तूल पकड़ ली हैं इतना ही नहीं अब जैसलमेर में भी जिला कलेक्टर आईएएस टीना डाबी के आदेश के बाद यूआईटी सहायक अभियंता की अगुवाई में कच्चे-पक्के आशियानो पर बुलडोजर चलाया गया है|
कहाँ चला बुलडोजर
दरअसल जैसलमेर के नगर विकास न्यास में मंगलवार को अमरसागर पंचायत की जमीन से अतिक्रमण हटाने की लेकर कार्यवाही हुई,इतना ही नहीं इस कार्रवाई में जेसीबी, ट्रैक्टर व पुलिस का बड़ा अमला मौजूद रहा साथ ही अमर सागर पंचायत की कई बीघा जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने के दौरान लोगों ने विरोध भी किया लेकिन पुलिस की मौजूदगी में उनकी एक भी नहीं चली|
आखिर मामला क्या हैं
आपको बता दें की अमरसागर सरपंच ने यूआईटी और जिला कलेक्टर को कई बार शिकायत की थी कि उनकी जमीन पर लोग आकर अतिक्रमण कर रहे हैं इतना ही नहीं साथ ही उनकी बेशकीमती जमीन खराब कर रहे हैं,जिसके चलते इस शिकायत पर मंगलवार को यूआईटी की टीम पुलिस के भारी जत्थे के साथ मौके पर पहुंची इस दौरान सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया है, इस कार्रवाई के दौरान मौके पर अतिक्रमण ध्वस्त करने के दौरान लोगों ने विरोध भी किया हालांकि इस विरोध का एक वीडियो भी सामने आया है और सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा हैं |
क्या कहा पाकिस्तान से विस्थापित होकर आये भारतीय ने
ऐसे ही पाकिस्तान से विस्थापित होकर भारत आए किशनराज भील का कहना है कि हम लोग पाकिस्तान से भी निकाले गए और अब यहां भी हमारे मकान तोड़ दिए गए इतना ही नहीं हमारी पूरी की पूरी कल्ला क्रेसर भील बस्ती को उजाड़ दिया गया और हमारे पुर्नवास के लिए कुछ भी नहीं किया गया हैं |
क्या कहा डीएम टीना डाबी ने
आपको बता दें की इस पूरे मामले पर टीना डाबी ने बताया कि अमर सागर सरपंच और अन्य गांव वालों की कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि अमर सागर की प्राइम लोकेशन की भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है.इतना ही नहीं पाकिस्तानी विस्थापित अमर सागर तालाब के केचमेंट एरिया में लगातार बस रहे हैं, जिसकी वजह से अमर सागर तालाब में पानी की आवक पूरी तरह बाधित हो रही है साथ ही टीना डाबी ने आगे बताया की हमने कई बार नोटिस भी भेजा लेकिन इन्होने एक न सुनी
अब टीना डाबी के मुताबिक़ पाकिस्तान से आये जिन नागरिकों को नागरिकता नहीं मिली हैं और वो लॉन्ग टर्म वीज़ा पर निवास कर रहे हैं उनको भारत में बसाने के सम्बद्ध में सरकार की और से कोई गाइड लाइन नहीं आयी हैं हालांकि इस सम्बन्ध में राज्य सरकार को पत्र लिखकर मार्गदर्शन भी माँगा जा रहा हैं |

