यूपी में पहली बार गोरखपुर में हो रहा रोइंग प्रतियोगिता,,देश के विभिन्न प्रदेशों के छात्र छात्राओ ने पार्टिसिपेट किया है। 27 मई से शुरू होकर 3 जून तक होगी प्रतियोगिता गोरखपुर के रामगढ़ताल झील में हो रही प्रतियोगिता आज छात्र छात्राओं ने झील में प्रैक्टिस की।
खेलो इंडिया खेलो के तहत पूरे उत्तर प्रदेश में छात्र छात्राओं को खेलो इंडिया खेलो के तहत तमाम तरह के खेल प्रतियोगिता प्रदेश सरकार ने आयोजित की है जिसमें रोइंग प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश मैं पहली बार गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल झील में किया जा रहा है देश के विभिन्न प्रदेशों से रोइंग प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राएं रोइंग डिपार्टमेंट के टेक्निकल डिपार्टमेंट उनके कोच पहुंचे हुए हैं।
दक्षिण भारत से भी लोग पहुंचे हैं गोरखपुर पहुंचते ही जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया उसे स्वागत से अभिभूत होकर खिलाड़ियों के कोच ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को धन्यवाद किया और कोच ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम मुख्यमंत्री ने अपने जिले में करके यहां की खिलाड़ियों को एक प्लेटफार्म देने का काम किया है और खेल को भी बढ़ावा दिया है।

