वैसे तो बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री आये दिन सुर्खियों में बने रहते है लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है हालांकि इस बार उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा कि जिसपर विवाद हो बल्कि हंगामा इसलिए शरू हुआ,क्योंकि बिहार के पटना में मई में धीरेन्द्र शास्त्री का दरबार सजने वाला है ,और उनके कार्यक्रम की जानकारी सामने आ चुकी है,पटना में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बिहार दौरे पर सियासत गरमा गयी है |
आपको बता दें वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव के बाद अब सत्ताधारी पार्टी आरजेडी (RJD) के अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बागेश्वर बाबा पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया जिसमे उन्होंने शुक्रवार को बताया कि जिसका मन करता है, वही बाबा बन जाता है और फिर बाद में जेल भी चला जाता है। जगदानंद सिंह ने कहा कि बाबा बागेश्वर को जेल में रहने की जरूरत है,
सिर्फ इतना ही नहीं आरजेडी के अध्यक्ष ने आगे कहा की संतों की परंपरा पर जो विश्वास भारत की जनता को था, उसको भाजपा के लोग समाप्त कर रहे हैं। जगदानंद ने कहा कि धीरेन्द्र शास्त्री धर्म उन्मादी तो हैं हीं साथ ही वे उन्मादियों की एक जमात खड़ी कर रहे हैं।
संत कभी राजनीति और समाज के विघटन की बात नहीं करता। ये विघटनकारी हैं और संत नहीं हो सकते । ये तो उन्मादी हैं और उन्मादी संत होने की परंपरा भारत में नहीं है।अपनी बात को करते हुए जगदानंद सिंह ने कहा कि बागेश्वरधाम के बाबा धीरेन्द्र शास्त्री जेल में नहीं हैं, ये अफसोस की बात है। इन्हें कोई पूछता नहीं है, इसलिए ये कैसे अपनी पूछ बनाए रखें… इसी के लिए सब कुछ करते हैं। इनका बना रहना भारत की संत परंपरा के लिए घातक है। भारत की संत परंपरा समाज को दिशा देने वाली रही है। जिसने मानवता को खत्म करने की कोशिश की वह कभी संत नहीं बन सकता।
अब सवाल ये उठ रहे है कि क्या बागेश्वर बाबा अगर बिहार में अपना दरबार लगाएंगे तो आरजेडी की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज देगी?
13-17 मई के बीच सजेगा बाबा का दरबार
पटना के पास नौबतपुर के तेरत गांव में 13 से 17 मई के बीच धीरेंद्र शास्त्री का दरबार लगना है. पहले ये कार्यक्रम पटना के गांधी मैदान में आयोजित होना था, मगर स्थानीय जिला प्रशासन की ओर से आयोजन की इजाजत नहीं मिली तो कार्यक्रम स्थल में फेरबदल करना पड़ा |
तेजप्रताप ने भी दिया था बड़ा बयान
लालू प्रसाद के बेटे और बिहार सरकार में पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने बीते दिन कहा था की अगर वे भाईचारे, हिंदू-मुस्लिम, सिख-ईसाई हम सब हैं भाई-भाई का संदेश देने आ रहे हैं तो ही बिहार में उनको घुसने दिया जाएगा। नहीं तो उनका पटना एयरपोर्ट पर घेराव किया जाएगा।
धीरेन्द्र शास्त्री:हम बिहार आ रहल बानी
आपको बता दें, की बाबा बागेश्वर धाम धीरेन्द्र शास्त्री ने खुद भी ये कहा है कि हम बिहार आ रहे हैं। 13 मई को पटना में। भोजपुरी में उन्होंने कहा- का हाल बा रऊआ सब के, सब ठीक बा ना… जुग-जुग जिऊ, सब अमर होई जा…… हम बिहार आ रहल बानी।अब क्योंकि धीरेन्द्र शास्त्री के देश भर में काफी चाहने वाले है और अगर सूत्रों की माने जाए तो इस बार भी दरबार में प्रतिदिन ढाई से तीन लाख लोगों के आने की उम्मीद है। जिसमे गुरुजी द्वारा भक्तों का पर्चा निकालने वाला कार्यक्रम होगा।

