लोकसभा चुनाव के लिए 7 चरण में मतदान के बाद आज मतों की गिनती जारी हैं। लोकसभा में सीटों के हिसाब से सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश के 80 सीटों पर गिनती जारी हैं। सुबह आठ बजे से मतों की गिनती जारी हैं। जानिए अब तक के रुझानों में कौन आगे हैं। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के किए वोटों की गिनती के लिए 75 जिलों में 81 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। जहां 851 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा। आप आज दिन भर के लाइव अपडेट्स के रूबरू होने के लिए हमारे ब्लॉग के साथ बने रहें……
7:22 PM
UP Result 2024 Live : अबतक यूपी की 80 सीटों पर एनडीए 35 और इंडिया 44 सीटों पर आगे जबकि 1 सीट अन्य के खाते में जाती दिख रही है

6:23 PM
UP Result 2024 Live : गोंडा लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी कृति वर्धन सिंह ने 46224 मतों से चुनाव जीत लिया हैं। उन्हें 474258 मत प्राप्त हुआ। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्रेया वर्मा को हराया जिन्हें कुल 428034 मत मिलें।
6:17 PM
UP Result 2024 Live : अबतक यूपी की 80 सीटों पर एनडीए 36 और इंडिया 43 सीटों पर आगे जबकि 1 सीट अन्य के खाते में जाती दिख रही है

6:13 PM
UP Result 2024 Live : गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा ने 559472 मतों से चुनाव जीत लिया हैं। उन्हें 857829 मत प्राप्त हुआ। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ महेंद्र सिंह नागर को हराया जिन्हें कुल 298357 मत मिलें।
5:59 PM
UP Result 2024 Live : मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने 221639 मतों से चुनाव जीत लिया हैं। उन्हें 598526 मत प्राप्त हुआ। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जयवीर सिंह को हराया जिन्हें कुल 376887 मत मिलें।
5:30 PM
UP Result 2024 Live : अबतक यूपी की 80 सीटों पर एनडीए 34 और इंडिया 45 सीटों पर आगे जबकि 1 सीट अन्य के खाते में जाती दिख रही है

5:27 PM
UP Result 2024 Live : नगीना लोकसभा सीट पर आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) प्रत्याशी चंद्रशेखर ने 151473 मतों से चुनाव जीत लिया हैं। उन्हें 512552 मत प्राप्त हुआ। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ओम कुमार को हराया जिन्हें कुल 361079 मत मिलें।
5:25 PM
UP Result 2024 Live : कैसरगंज लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कारण भूषण सिंह ने 148843 मतों से चुनाव जीत लिया हैं। उन्हें 571263 मत प्राप्त हुआ। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भगत राम को हराया जिन्हें कुल 422420 मत मिलें।
5:21 PM
UP Result 2024 Live : अबतक यूपी की 80 सीटों पर एनडीए 36 और इंडिया 43 सीटों पर आगे जबकि 1 सीट अन्य के खाते में जाती दिख रही है

5:17 PM
UP Result 2024 Live : बुलंदशहर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ भोला सिंह 275134 मतों से चुनाव जीत लिया हैं। उन्हें 597310 मत प्राप्त हुआ। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शिवराम को हराया जिन्हें कुल 322176 मत मिलें।
5:15 PM
UP Result 2024 Live : वाराणसी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोदी ने 152513 मतों से चुनाव जीत लिया हैं। उन्हें 612970 मत प्राप्त हुआ। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को हराया जिन्हें कुल 460457 मत मिलें।
5:07 PM
UP Result 2024 Live : सीतापुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राकेश राठौर 89641 मतों से जीत चुनाव जीत लिया हैं। उन्हें 531138 मत प्राप्त हुआ। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी राजेश वर्मा को हराया जिन्हें कुल 441497 मत मिलें।
4:47 PM
UP Result 2024 Live : अबतक यूपी की 80 सीटों पर एनडीए 38 और इंडिया 41 सीटों पर आगे जबकि 1 सीट अन्य के खाते में जाती दिख रही है

4:27 PM
UP Result 2024 Live : अबतक यूपी की 80 सीटों पर एनडीए 38 और इंडिया 40 सीटों पर आगे जबकि 1 सीट अन्य के खाते में जाती दिख रही है

3:47 PM
UP Result 2024 Live : कन्नौज में समाजवादी पार्टी ने निर्णायक बढ़त बना ली है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को 451420, BJP के सुब्रत पाठक को 339677, बसपा के इमरान को 54505 वोट मिले हैं। अखिलेश 1,11,743 वोट से आगे चल रहे हैं।
3:47 PM
UP Result 2024 Live : अबतक यूपी की 80 सीटों पर एनडीए 38 और इंडिया 40 सीटों पर आगे जबकि 1 सीट अन्य के खाते में जाती दिख रही है

3:46 PM
UP Result 2024 Live : सहारनपुर में कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद 78577 वोट से आगे चल रहे हैं
UP Result 2024 Live : मथुरा में 29वें राउंड की गिनती के बाद हेमा मालिनी ने जीत की तरफ बढ़ गई हैं। हेमा इस समय 243140 वोटों से आगे चल रही हैं
2:27 PM
UP Result 2024 Live : अबतक यूपी की 80 सीटों पर एनडीए 36 और इंडिया 43 सीटों पर आगे जबकि 1 सीट अन्य के खाते में जाती दिख रही है

2:20 PM
UP Result 2024 Live : खीरी से अजय मिश्रा टेनी पिछड़े
1:37 PM
UP Result 2024 Live : अबतक यूपी की 80 सीटों पर एनडीए 34 और इंडिया 45 सीटों पर आगे जबकि 1 सीट अन्य के खाते में जाती दिख रही है

1:07 PM
UP Result 2024 Live : फूलपुर सीट पर फिर आगे हुई बीजेपी
1:03 PM
UP Result 2024 Live : राजनाथ सिंह 19 हजार वोटों से आगे
12:47 PM
UP Result 2024 Live : PM अनुप्रिया पटेल सिर्फ 131 वोटों से आगे
12:44 PM
UP Result 2024 Live : मेरठ में अरुण गोविल करीब 6700 वोटों से पीछे
12:42 PM
UP Result 2024 Live : संतकबीरनगर में संजय निषाद के बेटे प्रवीण 65 हजार से पीछे
12:33 PM
UP Result 2024 Live : देवरिया से अखिलेश प्रसाद सिंह 20 हजार वोटों से पीछे
12:22 PM
UP Result 2024 Live : अयोध्या में BJP प्रत्याशी लल्लू सिंह एक बार फिर पिछड़े
12:17 PM
UP Result 2024 Live : कैराना से सपा प्रत्याशी इकरा हसन 26 हजार वोटों से आगे
12:11 PM
UP Result 2024 Live : अबतक यूपी की 80 सीटों पर एनडीए 36 और इंडिया 43 सीटों पर आगे

12:08 PM
UP Result 2024 Live : कुशीनगर में स्वामी प्रसाद मौर्य चौथे नंबर पर
12:03 PM
UP Result 2024 Live : यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन की वापसी
11:37 AM
UP Result 2024 Live : फतेहपुर में साध्वी निरंजन ज्योति पिछड़ीं
11:35 AM
UP Result 2024 Live : सुल्तानपुर में राम भुआल 8 हजार से आगे
UP Result 2024 Live : मिर्जापुर में अनुप्रिया पटेल 2 हजार वोट से पीछे
UP Result 2024 Live : सीतापुर में राकेश राठौर 51 हजार वोट से आगे
UP Result 2024 Live : फिरोजाबाद में अक्षय यादव 27 हजार वोट से आगे
UP Result 2024 Live : बदायूं में आदित्य यादव 200 मतों से आगे
UP Result 2024 Live : देवरिया में भाजपा 11 हजार वोट से आगे
UP Result 2024 Live : झांसी में भाजपा 19 हजार वोट से आगे
UP Result 2024 Live : आंवला में सपा के नीरज मौर्य 8 हजार वोट से आगे
UP Result 2024 Live : मुजफ्फरनगर में सपा के हरेंद्र मलिक 11386 वोट से आगे
UP Result 2024 Live : बाराबंकी में तनुज पुनिया 26,846 वोट से आगे
11:22 AM
UP Result 2024 Live : यूपी में कांग्रेस 8 सीटों पर आगे
11:21 AM
UP Result 2024 Live : प्रतापगढ़ से सपा के शिव पाल सिंह पटेल 7457 वोट से आगे
UP Result 2024 Live : सहारनपुर लोकसभा सीट पर इमरान मसूद, भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल से 40,821 वोटों से आगे
11:11 AM
UP Result 2024 Live : नगीना से आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर 40678 वोट से आगे
UP Result 2024 Live : pm modi लगभग 50 हजार वोटों से आगे
10:55 AM
UP Result 2024 Live : अबतक यूपी की 80 सीटों पर एनडीए 36 और इंडिया 43 सीटों पर आगे

10:49 AM
UP Result 2024 Live : इमरान मसूद 51 हजार वोटों से आगे
10:42 AM
UP Result 2024 Live : प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से 31 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं तो कन्नौज से अखिलेश यादव 35 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
10:29 AM
UP Result 2024 Live : रामपुर से सपा के मोहल्ला नदवी 6579 वोटों से आगे
UP Result 2024 Live : नगीना से चंद्रशेखर 16411 वोटों से आगे
UP Result 2024 Live : BJP प्रत्याशी अरुण गोविल 5725 वोटों से आगे
UP Result 2024 Live : सहारनपुर में इमरान मसूद हुए आगे
10:21 AM
UP Result 2024 Live : अबतक यूपी की 80 सीटों पर एनडीए 39 और इंडिया 40 सीटों पर आगे

10:12 AM
UP Result 2024 Live : अमेठी से स्मृति ईरानी 20 हजार वोटों से पीछे, कांग्रेस के किशोरीलाल शर्मा आगे निकले
10:00 AM
UP Result 2024 Live : अखिलेश यादव 18 हजार वोटों से आगे
09:58 AM
UP Result 2024 Live : पीएम मोदी 436 वोटों से आगे
09:52 AM
UP Result 2024 Live : संभल से सपा के संभल जियाउर्रेहमान बर्क 4989 वोट से आगे
9:50 AM
UP Result 2024 Live : प्रदेश के 80 सीटों पर अब तक रुझान

09:46 AM
UP Result 2024 Live : श्रावस्ती से भाजपा के साकेत मिश्रा आगे
9:31 AM
UP Result 2024 Live :मैनपुरी से डिंपल यादव 11 हजार वोटों से आगे
9:26 AM
UP Result 2024 Live :अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा आगे
09:28 AM
UP Result 2024 Live : अमेठी में स्मृति ईरानी पीछे
09:19 AM
UP Result 2024 Live : वाराणसी में पीएम मोदी पीछे
09:15 AM
UP Result 2024 Live : प्रदेश के 80 सीटों पर अब तक रुझान

9:10 AM
UP Result 2024 Live :मेरठ से अरुण गोविल पीछे, नगीना से चंद्रशेखर आगे
09:07 AM
UP Result 2024 Live : फिरोजाबाद से सपा के अक्षय यादव आगे
9:03 AM
UP Result 2024 Live : मेरठ में अरुण गोविल पीछे, समाजवादी पार्टी की सुनीता वर्मा को 6000 वोटों की बढ़त
9:02 AM
UP Result 2024 Live : गाजीपुर से अफजाल अंसारी, सहारनपुर से इमरान मसूद आगे
08:59 AM
UP Result 2024 Live : पीलीभीत से जितिन प्रसाद आगे
8:55 AM
UP Result 2024 Live : कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करणभूषण सिंह आगे, अमेठी में स्मृति ईरानी को बढ़त
08:54 AM
UP Result 2024 Live : बदायूं से सपा के आदित्य यादव आगे
08:48 AM
UP Result 2024 Live : शुरुआती रुझानों में अखिलेश यादव आगे
08:48 AM
UP Result 2024 Live : मिर्जापुर से अनुप्रिया पटेल आगे
08:45 AM
UP Result 2024 Live : आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव आगे
08:39 AM
UP Result 2024 Live : गाजीपुर से अफजाल अंसारी आगे
8:45 AM
UP Result 2024 Live:फतेहपुर सीट से नरेश उत्तम पटेल पीछे
8:41 AM
UP Result 2024 Live:कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे आगे
8:37 AM
UP Result 2024 Live:आजमगढ़ से निरहुआ पीछे, धर्मेंद्र यादव आगे
8:35 AM
UP Result 2024 Live:फिरोजाबाद से अक्षय यादव और घोसी से राजभर के बेटे अरविंद पीछे
8:32 AM
UP Result 2024 Live : वाराणसी से पीएम मोदी, रायबरेली से राहुल गांधी आगे
8:21 AM
UP Result 2024 Live : कैराना में पोस्टल बैलट की काउंटिंग पूरी
8:22 AM
UP Result 2024 Live: सहारनपुर में कांग्रेस के इमरान मसूद आगे तो वहीं नगीना में चंद्रशेखर आगे चल रहे हैं।
8:17 AM
UP Result 2024 Live: वायनाड से राहुल गांधी और कन्नौज से अखिलेश यादव आगे, कैराना में बीजेपी प्रत्याशी को बढ़त
8:15 AM
UP Result 2024 Live: कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रदीप चौधरी सपा प्रत्याशी इकरा हसन से आगे
8:15 AM
UP Result 2024 Live: कैसरगंज में भाजपा आगे
8:12 AM
UP Result 2024 Live: उन्नाव लोकसभा से साक्षी महाराज आगे
8:10 AM
UP Result 2024 Live: संजीव बालियान पीछे